उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स जमा करने का काम विगत एक अप्रैल से बन्द है, जिसके कारण होल्डिंग टैक्स का भुगतान करने के इच्छुक होल्डिंग धारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. बताया जाता है कि साईट बन्द रहने की वजह से होल्डिंग टैक्स जमा नहीं हो पा रहा है. नगर निगम के सूत्रों का कहना है कि वर्तमान समय में होल्डिंग टैक्स जमा करने वाले साईट के मेंटेनेंस का काम चल रहा है और 10 तक साईट का मेेंटेनेंस कार्य पूर्ण होने की बात कही जा रही है. हालाँकि यह भी बताया जा रहा है कि होल्डिंग टैक्स के दर रिविजन पुनरीक्षण होने की बात भी कही जा रही है. और संभवतः होल्डिंग टैक्स के दर रिवीजन के बाद हीं संबंधित साईट चालू हो पायेगा.
Advertisement
<


