
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील में ग्रेड रिवीजन को लेकर गुरुवार को भी वार्ता का दौर जारी रहा. इस वार्ता में टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के साथ ही टाटा स्टील कलिंगानगर के भी यूनियन पदाधिकारी शामिल थे. वार्ता में टिस्को एलाउंस पेंशन स्कीम के साथ विभिन्न एलाउंसेस को लेकर भी वार्ता हुई. वार्ता में एनएस ग्रेड के कर्मियों को लेकर वार्ता हुई.
एनएस ग्रेड के कमेटी मेंबरों ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी से मिल अपनी बातों को रखा. उपाध्यक्ष संजीव तिवारी और सहायक सचिव श्याम बाबू के नेतृत्व में स्टील वेज के समान एनएस ग्रेड के कर्मियों को भी सुविधा दिलाने की मांग की गई. उल्लेखनीय है कि टाटा स्टील का ग्रेड एक जनवरी 2025 से लंबित है. उम्मीद की जा रही है कि अगले माह तक ग्रेड हो जाएगा.

