Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
आदित्यपुर (का.प्र.): नागरिक समन्वय समिति (नासस) ने गर्मी प्रारंभ होने के साथ हीं आदित्यपुर_2 में उत्पन्न भीषण जल संकट की समस्या का स्थायी समाधान कराने के लिए जयप्रकाश उद्यान के पास चेकडैम (वियर) का निर्माण कराने की मांग की है. इस संबंध में महासचिव ई अजीत कुमार के नेतृत्व में नासस के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार से मुलाकात की तथा उन्हें अनुरोध ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन की प्रति उप महापौर अंकुर सिंह को भी दी गई है. ज्ञातव्य हो कि नासस के प्रयास से सुवर्णरेखा परियोजना के मुख्य अभियंता के पत्र संख्या_126, दिनांक…
झंडोत्तोलन व नारों के साथ गूंजा माहौल पटमदा: अखिल भारतीय किसान सभा (माकपा) का 90वां स्थापना दिवस शनिवार को बोड़ाम प्रखंड के कांकीडीह में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर किसान सभा की बोड़ाम लोकल कमेटी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया तथा किसानों ने एकजुट होकर नारों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान बोड़ाम किसान सभा के अध्यक्ष कामरेड गुरुपद महतो ने कहा कि वर्ष 1936 में अंग्रेजी शासन के खिलाफ किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के उद्देश्य से स्वामी सहजानंद सरस्वती ने अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना…
आदित्यपुर (का.प्र.): आदित्यपुर नगर निगम के वॉर्ड संख्या 20 अंतर्गत वॉर्ड संख्या_20 में शिलान्यास के 5 वर्ष के बाद भी सड़क और नाली का निर्माण नहीं हो पाया है. हालांकि वर्ष_2021 में निविदा के बाद संबंधित संवेदक के द्वारा भारती जी के घर के सामने से राम इकबाल राय के घर के पास मेन रोड तक निर्माण कार्य प्रारंभ भी कर दिया गया था. भाजपा नेता विशू महतो ने आज नगर निगम के महापौर संजय सरदार, उप महापौर अंकुर सिंह और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर उक्त सड़क और नाली के निर्माण हेतु पुनः निविदा प्रकाशित कराने की मांग की…
बहरागोड़ा: प्रखंड के चंद्रपुर से खंडामौदा को जोड़ने वाली सड़क पर बनियाकुदर गांव के समीप स्थित जर्जर पुलिया एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। बीते गुरुवार की रात गोहालमारा गांव के सरजामडीह टोला निवासी राजमिस्त्री जादूनाथ सोरेन (44) की पुलिया पर बने गड्ढे में गिरने से दुखद मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर शनिवार को भाजपा नेता ऋषि षड़ंगी ने मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने इस दुखद घड़ी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को अविलंब उचित मुआवजा प्रदान करने की…
JAMSHEDPUR: अधूरे स्कूल निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम, DC ने मांगी फोटो सहित रिपोर्ट
उदित वाणी, जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त (DC) कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में शैक्षणिक सुधार, बुनियादी ढांचे के विकास और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ‘मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण’ कार्यक्रम की समीक्षा उपायुक्त ने ‘मेरा विद्यालय निपुण मैं भी निपुण’ कार्यक्रम की प्रगति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यालयवार आंकड़ों का सूक्ष्मता से विश्लेषण किया जाए। कम उपलब्धि वाले प्रखंड: समीक्षा में पाया गया कि बोड़ाम, धालभूमगढ़ एवं डुमरिया प्रखंडों…
जमशेदपुर में नाले की समस्या पर फूटा गुस्सा, विधायक के खिलाफ ‘कागज की नाव’ चलाकर किया प्रदर्शन
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर के लक्ष्मीनगर बस्ती में पिछले एक वर्ष से नारकीय स्थिति झेल रहे स्थानीय लोगों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। नाले का गंदा पानी सड़कों पर बहने की समस्या से आक्रोशित बस्तीवासियों ने क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। एक साल से सड़क पर बह रहा गंदा पानी स्थानीय निवासियों का कहना है कि करीब एक साल से नाले का गंदा पानी मुख्य सड़क पर बह रहा है। बार-बार शिकायत और गुहार लगाने के बावजूद अब तक नाले का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। जलजमाव के कारण पूरे…
उदित वाणी, जमशेदपुर: सुंदरनगर थाना क्षेत्र के सुंदरनगर इलाके में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जहाँ एक खाद्य सामग्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे इलाके में धुआं फैल गया और लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुँची दमकल की गाड़ियाँ घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियाँ तुरंत मौके पर पहुँचीं। फिलहाल दमकल कर्मी कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद है। बिस्कुट और चिप्स का था…
CHANDIL: हाथियों के झुंड ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर ही मौत; ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जताया रोष
उदित वाणी, चांडिल/सरायकेला: चांडिल वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुकडू प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार सुबह तिरुलडीह पंचायत के सापारुम गांव में हाथियों के हमले में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है. शौच के लिए गए बुजुर्ग पर 6 हाथियों ने किया हमला मृतक की पहचान सापारुम गांव के तांती टोला निवासी राधा तांती (60) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह राधा तांती घर से कुछ…
हूल विद्रोह के महानायक को नमन: सिदो-कान्हू उद्यान में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने जल-जंगल-जमीन की रक्षा का संकल्प दोहराया
उदित वाणी, रांची: हूल विद्रोह के महानायक वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती के अवसर पर शनिवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित सिदो-कान्हू उद्यान में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. “झारखंड वीरों की भूमि, जल-जंगल-जमीन की रक्षा का गौरवशाली इतिहास” श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड वीरों की जननी है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यहाँ के आदिवासियों और मूलवासियों ने जल, जंगल और जमीन के…
UditVani, Jamshedpur: Tata Motors Ltd has introduced its Voluntary Retirement Scheme 2026 (VRS 2026) for bargainable employees at its Jamshedpur plant, offering both monthly and lump sum payout options. As per the official circular issued on April 10, the scheme will remain open until April 30, 2026, and is applicable to permanent employees aged 40 years and above. The move comes in the backdrop of ongoing efforts by the company to optimize its workforce and improve operational efficiency following recent grade revisions. Moreover, compliance with directives from the Jharkhand High Court led to the regularization of around 2,800 temporary workers,…
