
आदित्यपुर (का.प्र.): आदित्यपुर नगर निगम के वॉर्ड संख्या 20 अंतर्गत वॉर्ड संख्या_20 में शिलान्यास के 5 वर्ष के बाद भी सड़क और नाली का निर्माण नहीं हो पाया है. हालांकि वर्ष_2021 में निविदा के बाद संबंधित संवेदक के द्वारा भारती जी के घर के सामने से राम इकबाल राय के घर के पास मेन रोड तक निर्माण कार्य प्रारंभ भी कर दिया गया था. भाजपा नेता विशू महतो ने आज नगर निगम के महापौर संजय सरदार, उप महापौर अंकुर सिंह और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर उक्त सड़क और नाली के निर्माण हेतु पुनः निविदा प्रकाशित कराने की मांग की है. श्री महतो के अनुसार, सिंगल टेंडर होने की वजह से उक्त निविदा को रद्द कर दिया गया था. ज्ञापन में अलकातरा ड्राम बस्ती में अजय पूजा दुकान से उपेन्द्र प्रसाद के घर होते हुए रेलवे फाटक भूंजा दुकान तक पेवर्स ब्लॉक सड़क एवं ह्यूम पाईप नाली निर्माण और गुमटी बस्ती अण्डर ग्राउण्ड ब्रिज के सामने भोला भगत के घर के पास डीप बोरिंग का निर्माण कराने की भी मांग की गई है. श्री महतो ने पूर्व पार्षद बीरेंद्र गुप्ता के ऊपर वॉर्ड संख्या_20 मे नगर निगम से योजनाओं की स्वीकृति दिलाने में गंभीरता नहीं दिखाने का भी आरोप लगाया. महापौर और उप महापौर ने नगर निगम बोर्ड कि अगली बैठक में संबंधित प्रस्तावों को रखवाने की बात भी कही.

