Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
CHANDIL: हाथियों के झुंड ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर ही मौत; ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जताया रोष
उदित वाणी, चांडिल/सरायकेला: चांडिल वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुकडू प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार सुबह तिरुलडीह पंचायत के सापारुम गांव में हाथियों के हमले में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है. शौच के लिए गए बुजुर्ग पर 6 हाथियों ने किया हमला मृतक की पहचान सापारुम गांव के तांती टोला निवासी राधा तांती (60) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह राधा तांती घर से कुछ…
हूल विद्रोह के महानायक को नमन: सिदो-कान्हू उद्यान में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने जल-जंगल-जमीन की रक्षा का संकल्प दोहराया
उदित वाणी, रांची: हूल विद्रोह के महानायक वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती के अवसर पर शनिवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित सिदो-कान्हू उद्यान में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. “झारखंड वीरों की भूमि, जल-जंगल-जमीन की रक्षा का गौरवशाली इतिहास” श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड वीरों की जननी है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यहाँ के आदिवासियों और मूलवासियों ने जल, जंगल और जमीन के…
UditVani, Jamshedpur: Tata Motors Ltd has introduced its Voluntary Retirement Scheme 2026 (VRS 2026) for bargainable employees at its Jamshedpur plant, offering both monthly and lump sum payout options. As per the official circular issued on April 10, the scheme will remain open until April 30, 2026, and is applicable to permanent employees aged 40 years and above. The move comes in the backdrop of ongoing efforts by the company to optimize its workforce and improve operational efficiency following recent grade revisions. Moreover, compliance with directives from the Jharkhand High Court led to the regularization of around 2,800 temporary workers,…
JHARKHAND: ग्रामीण मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा अवसर: पॉलिटेक्निक प्रवेश हेतु ‘मेधा खोज प्रतियोगिता’ व करियर काउंसलिंग कल
उदित वाणी, पटमदा: ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। शहीद निर्मल महतो स्मृति एजुकेशनल ट्रस्ट एवं टैलेंट सर्च एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को पटमदा के लोवाडीह स्थित टैलेंट नर्चरिंग पब्लिक स्कूल में ‘मेधा खोज प्रतियोगिता’ एवं विशेष करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन होगा। इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों को सही दिशा देना है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा की रणनीति, करियर विकल्पों की जानकारी और विशेषज्ञों से…
JHARKHAND: आगुईडांगरा में 72 घंटे का राधानाम संकीर्तन सम्पन्न, राजकुमार सिंह व दुलाल भुईयां हुए शामिल
उदित वाणी, पटमदा: पटमदा प्रखंड के आगुईडांगरा गांव में आयोजित 72 घंटे का राधाकृष्ण युगल नाम संकीर्तन शनिवार की सुबह पारंपरिक धुलट कार्यक्रम के साथ श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। तीन दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। शुक्रवार को आयोजित जागरण रात्रि में समाजसेवी सह पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, शरत सिंह सरदार, राखोहरि सिंह, अजीत दत्त एवं दिलीप कुमार दत्त सहित हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण और आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरी रात राधे राधे संकीर्तन की गूंज से गांव का माहौल भक्तिमय बना…
उदित वाणी, पटमदा: जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के पटमदा प्रखंड प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने शनिवार सुबह धूसरा टोला स्थित डोगागरल सबर टोला का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। दौरे के दौरान कुछ समस्याओं का तत्काल समाधान करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों से मौके पर ही संपर्क साधा। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से टाटा–पटमदा मुख्य सड़क से सबर टोला तक लगभग 700 मीटर कच्ची सड़क होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सड़क निर्माण की मांग…
विश्व होम्योपैथी दिवस 2026: जमशेदपुर मारवाड़ी युवा मंच ने डॉक्टरों को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित
उदित वाणी, जमशेदपुर : विश्व होम्योपैथी दिवस के गौरवशाली अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित किया गया. डॉ. गुरजीत सिंह और ए. के. साहू हुए सम्मानित समारोह के दौरान शहर के ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ. गुरजीत सिंह एवं श्रीमती ए. के. साहू को मंच द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया. संस्था के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं कलम (पेन) भेंट कर उनके समर्पण…
JAMSHEDPUR: खौलती चाय से झुलसी मेहंदी के समर्थन में उतरा शहर,दोषियों को फांसी देने की मांग
उदित वाणी, जमशेदपुर :बिष्टुपुर इलाके में 6 अप्रैल की रात हुई एक अमानवीय घटना के विरोध में लौहनगरी का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। टाटा फुटबॉल एकेडमी के पास चाय की दुकान चलाने वाली युवती मेहंदी कुमारी पर बदमाशों द्वारा खौलती चाय फेंकने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। शनिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए शहर की सड़कों पर भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। दोषियों को फांसी देने की मांग, रैली में उमड़ी महिलाओं की भीड़ झारखंड क्षत्रिय संघ (सोनारी इकाई) के बैनर तले शनिवार को एक विशाल विरोध रैली…
Jharkhand Tourists Saved: ओंकारेश्वर में नाव हादसा, झारखंड के 10 श्रद्धालु को नर्मदा में डूबने से SDRF ने बचाया
उदित वाणी, खंडवा : शुक्रवार को खंडवा जिले में नर्मदा नदी में 10 तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक लकड़ी की नाव के पलटने से एक बड़ा हादसा टल गया. बचाव दल के समय पर हस्तक्षेप से सभी तीर्थयात्रियों को बचा लिया गया. घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक की पहचान शुभम पाल के रूप में हुई है. यह घटना ओंकार मठ और नगर घाट के बीच हुई, जब तीर्थयात्री भगवान शिव को समर्पित 12 पूजनीय ज्योतिर्लिंगों में से एक पवित्र ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की परिक्रमा कर रहे थे. झारखंड के रांची के रहने वाले…
उदित वाणी, नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई. पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, मृतक की पहचान रंजीत कुमार पंडित (34) के रूप में हुई है, जो झारखंड के गोड्डा जिले का रहने वाला था. जांच में यह सामने आया है कि घटना के समय रंजीत कुमार पंडित अपने दो परिचितों, मोहम्मद मोहफिज (38), निवासी सहरसा, बिहार और मूलचंद्र (33), निवासी महोबा, उत्तर प्रदेश, के साथ बैठकर शराब पी रहा था.…
