
उदित वाणी, जमशेदपुर: सुंदरनगर थाना क्षेत्र के सुंदरनगर इलाके में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जहाँ एक खाद्य सामग्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे इलाके में धुआं फैल गया और लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर पहुँची दमकल की गाड़ियाँ
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियाँ तुरंत मौके पर पहुँचीं। फिलहाल दमकल कर्मी कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद है।
बिस्कुट और चिप्स का था गोदाम
बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में आग लगी है, वहाँ भारी मात्रा में बिस्कुट और चिप्स का स्टॉक रखा हुआ था। खाने-पीने के सामान और पैकेजिंग मटेरियल के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। अभी तक इस घटना में हुए नुकसान का सटीक आकलन नहीं किया जा सका है।
पुलिस जांच में जुटी
सुंदरनगर पुलिस भी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुँच चुकी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जाँच शुरू कर दी है। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता आग बुझाने की है, जिसके बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

