Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
New Delhi: 131वां संशोधन बिल गिरने पर भड़कीं शांभवी चौधरी, विपक्ष पर लगाया उत्तर-दक्षिण विभाजन पैदा करने का आरोप
उदित वाणी, नई दिल्ली: 18 अप्रैल संविधान के 131वें संशोधन विधेयक को लोकसभा में खारिज किए जाने के बाद अलग-अलग शहरों से नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। शांभवी चौधरी ने यह भी कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस पार्टी कभी नहीं चाहती थी कि महिलाओं को आरक्षण का अधिकार मिले। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “सबसे पहले तो विपक्ष पूरी तरह झूठ बोल रहा है और एक गलत नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहा है। वे देश में उत्तर-दक्षिण का विभाजन…
JAMSHEDPUR: पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्ष आमने-सामने, सच्चाई जानने में जुटी पुलिस
उदित वाणी जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू लेआउट स्थित एक अपार्टमेंट में पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों से जुड़े दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाना बुलाया, जहां उनसे घटना के हर पहलू पर विस्तार से जानकारी ली गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों पक्ष अपने-अपने आरोपों पर कायम रहे और एक-दूसरे को घटना का जिम्मेदार ठहराते रहे। ऐसे में मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस अब केवल मौखिक बयानों पर निर्भर नहीं रहना चाहती, बल्कि तकनीकी साक्ष्यों…
टाटानगर स्टेशन से 75 किलो गांजा बरामद, दो फरार आरोपियों की तलाश में यूपी-बिहार तक पहुंचेगी रेल पुलिस
उदित वाणी जमशेदपुर : ट्रेनों के जरिए गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में फरार चल रहे उस्मान उर्फ छोटू और रोहन कुमार की गिरफ्तारी के लिए रेल पुलिस अब यूपी और बिहार में दबिश देने की तैयारी कर रही है। टाटानगर स्टेशन पर हाल ही में हुई छापेमारी के दौरान दोनों आरोपी प्लेटफॉर्म पर गांजा छोड़कर फरार हो गए थे, जिसके बाद से उनकी तलाश तेज कर दी गई है। इस कार्रवाई में आरपीएफ और जीआरपी ने मौके से चार तस्करों—अजय कुमार, रवि कुमार, मोहित सिंह और राजा सोनार—को गिरफ्तार किया था, जो पश्चिम चंपारण के निवासी बताए जा…
रेल विकास को मिली रफ्तार: टाटानगर में बनेगा सहायक टर्मिनल, पांड्रासाली-कांड्रा खंड में जुड़ेंगी दो नई रेल लाइनें
उदित वाणी जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत रेल ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रेल मंत्रालय ने दो बड़ी परियोजनाओं के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं में पांड्रासाली से कांड्रा के बीच चौथी और पांचवीं रेल लाइन का निर्माण तथा टाटानगर के समीप एक नए कोचिंग टर्मिनल का विकास शामिल है। इन दोनों योजनाओं के विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने के लिए कुल 1.812 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जानकारी के अनुसार, पांड्रासाली-कांड्रा रेलखंड पर प्रस्तावित चौथी और पांचवीं लाइन लगभग 42 किलोमीटर…
उदित वाणी जमशेदपुर : शहर में लगातार बढ़ रही फायरिंग की घटनाओं ने पुलिस महकमे की चिंता बढ़ा दी है। हालात को नियंत्रित करने के लिए अब पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किसपोट्टा ने शुक्रवार को जिला पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय बैठक कर कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में एसएसपी, सिटी एसपी सहित जिले के सभी वरीय पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य फोकस पूर्वी सिंहभूम जिले में हाल के दिनों में हुई फायरिंग की घटनाओं पर रहा। डीआईजी ने एक-एक मामले की विस्तृत समीक्षा…
उदित वाणी जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में अपराध की एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एलबीएसएम कॉलेज रोड निवासी शुभम कुमार पर अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह वारदात लाल बिल्डिंग मेन रोड पर उस वक्त हुई, जब शुभम अपने चाचा अनुप सोनी के साथ बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहा था। पीड़ित के अनुसार, शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच पीछे से आए बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने शॉकर जैसे हथियार से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को…
उदित वाणी झारखंड : झारखंड सरकार ने राज्य की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया हैं. शुक्रवार देर रत जारी अधिसूचना में 46 IPS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी किया गया. इस फैसले के तहत 16 जिलों के एसपी बदले गए है जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई हैं. दो वरिष्ठ अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार सीआईडी एडीजी मनोज कौशिक को एडीजी मुख्यालय झारखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं. पंकज कंबोज को आईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार दिया…
JAMSHEDPUR: भीषण गर्मी और लू के अलर्ट के बीच स्कूलों का समय बदलने की उठी मांग, अभिभावक चिंतित
उदित वाणी, जमशेदपुर: कोल्हान प्रमंडल समेत पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं. लगातार बढ़ती गर्मी और लू (Heat Wave) के खतरे ने स्कूली बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ा दी है. इसी को देखते हुए अब जिले में स्कूलों के संचालन समय में बदलाव की मांग जोर पकड़ने लगी है. 41 डिग्री पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया ‘यलो अलर्ट’ जमशेदपुर में दोपहर का तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है. रांची मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पारा 3 से 4 डिग्री और चढ़ने…
JHARKHAND: एक ही बाइक पर जा रहे थे पिता और 6 मासूम बच्चे, सड़क हादसे में सातों गंभीर रूप से घायल
उदित वाणी, गिरिडीह: गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना सामने आई है. पीरटाँड थाना क्षेत्र के पालगंज के समीप एक अज्ञात मोटरसाइकिल के चकमे के कारण बाइक सवार पिता और उनके छह बच्चे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. ससुराल जाने के दौरान पालगंज के पास हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, खुखरा निवासी 35 वर्षीय विनोद साव अपनी बाइक पर अपने छह बच्चों को बैठाकर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित अपने ससुराल जा रहे थे. जब वे पालगंज के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उन्हें अचानक चकमा दे…
उदित वाणी, जमशेदपुर : सोनारी एरोड्रम मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे ठगी की एक कोशिश सामने आई, जहां बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक व्यक्ति को निशाना बनाया। कदमा रामनगर निवासी मनोज कुमार स्कूटी से बच्चों को लेने जा रहे थे, तभी तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। युवकों ने जांच का हवाला देते हुए पहले स्कूटी की डिक्की खुलवाई और फिर मनोज के पहने जेवरों पर सवाल उठाने लगे। खुद को असली पुलिस साबित करने के लिए उन्होंने आईकार्ड भी दिखाया, जिससे मनोज कुछ समय के लिए उनके झांसे में आ गए। इसके बाद आरोपियों…
