
उदित वाणी आदित्यपुर: श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। मंडली ने आदित्यपुर-02 के मार्ग संख्या-25 निवासी 45 वर्षीय कैंसर पीड़ित मुकेश कुमार के आगे के उपचार हेतु 58 हजार रुपए की आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की है। इस राशि को ट्रस्ट के सदस्यों ने आपसी सहयोग के माध्यम से संग्रहित किया है।
श्री शनिदेव भक्त मंडली की टीम गुरुवार को कैंसर पीड़ित मुकेश कुमार के आवास पर पहुंची और उन्हें यह सहयोग राशि सौंपी, ताकि उनका इलाज सुचारू रूप से आगे बढ़ सके।
कभी दूसरों की मदद करने वाले मुकेश आज लड़ रहे जिंदगी की जंग
पीड़ित मुकेश कुमार के बारे में जानकारी देते हुए मंडली के सदस्यों ने बताया कि वह स्वयं एक जुझारू समाज सेवी की तरह हमेशा आम लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। लेकिन नियति के क्रूर प्रहार के कारण आज उनकी स्थिति ऐसी हो गई है कि उन्हें चलने-फिरने के लिए भी वॉकर (Walker) का सहारा लेना पड़ता है।
मुंह से शुरू हुआ यह काल रूपी भयानक कैंसर आज उनके पैर के घुटनों तक फैल चुका है, जिसके कारण मुकेश कुमार आज जिंदगी और मौत के बीच कड़ा संघर्ष कर रहे हैं।
सदस्य संजय कुमार के माध्यम से सामने आया मामला
कैंसर पीड़ित मुकेश कुमार की इस अत्यंत दयनीय स्थिति का मामला मंडली के सक्रिय सदस्य संजय कुमार के माध्यम से ट्रस्ट के समक्ष पहुंचा था। इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मंडली के सदस्यों ने वित्तीय सहायता जुटाने का निर्णय लिया और पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाई।
इस अवसर पर उपस्थित रहे ये सदस्य
मदद पहुंचाने के इस पुनीत कार्य के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित लोग उपस्थित थे: देवव्रत घोष (संस्थापक सह संरक्षक, श्री शनिदेव भक्त मंडली) मंटू सिंह मोदक, माणिक गोराई, भीम महतो, गौरांगो धर, आयुष्मान गर्ग, सत्येंद्र कुमार एवं अन्य सदस्य।

