
उदित वाणी आदित्यपुर: तकनीकी ज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझने के उद्देश्य से आदित्या इंस्टीच्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के छात्रों के लिए एक इंडस्ट्रियल विजिट (औद्योगिक दौरा) का आयोजन किया गया। संस्थान के छात्रों की टीम ने आज जेनिथ फोर्ज का दौरा किया।
इस विजिट के दौरान छात्रों ने उद्योग जगत में इस्तेमाल होने वाली अत्याधुनिक तकनीकों को करीब से देखा। छात्रों की टीम ने विशेष रूप से सीएमएम (CMM), सीएनसी (CNC) और गियर कटिंग (Gear Cutting) से संबंधित आधुनिक उपकरणों और मशीनों के कार्य करने की प्रणाली के बारे में विस्तृत व व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।
परिचय पत्र-2026 और प्रमाण पत्र का हुआ वितरण
औद्योगिक दौरे के साथ-साथ छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया। इस दौरान विजिट में शामिल सभी छात्रों के बीच संस्थान का परिचय पत्र-2026 और इस इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग का सफलतापूर्वक हिस्सा बनने के लिए प्रमाण पत्र (Certificates) भी वितरित किए गए।
विजिट के दौरान यह मुख्य लोग रहे उपस्थित
इस औद्योगिक दौरे को सफल बनाने में संस्थान के प्रबंधन और छात्रों की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित लोग उपस्थित थे सुजय कुमार (उप निदेशक, आदित्या इंस्टीच्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी), देवेंद्र कुमार, संदीप कुमार डे, विमल प्रधान, आलोक कुमार पाण्डेय, मोहम्मद आलम (छात्र), मोहम्मद शोएब अख्तर (छात्र)

