Author: Udit Vani

उदित वाणी, रांची : पश्चिमी सिंहभूम जिला कोल्हान की धरती पर आदिवासी हो महासभा द्वारा आहुत मांगे मिलन समारोह में कोल्हान रक्षा संघ को मुख्य अतिथि के रूप में बाजे गाजे पारंपरिक नृत्य से साथ मंचासिन कराया गया. जहां मुख्य अतिथि के तौर पर इसी इलाके कालेज में चालिस वर्ष पूर्व व्याख्याता रहे कालान्तर में बिहार व झारखंड सरकार के वरीय प्रशासनिक अधिकारी डिबार जोंकों ने स्रृजन नामक नोवा मूडी की संस्था के साथ इसकी अध्यक्षता की . जहां उन्होने आदिवासी हो भाषा , नृत्य संस्कृति संरक्षण जंगल में रह रहे लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं एवं उनकी रोजी रोजगार पर…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: आगामी 3, 4 एवं 5 अप्रैल 2026 को राजस्थान भवन, जमशेदपुर में आयोजित होने जा रही स्टील सिटी क्लासिक चैम्पियनशिप 2026 – सीजन 2 को लेकर सोमवार को एक भव्य प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस प्रतिष्ठित आयोजन के जरिए झारखंड में फिटनेस के प्रति जागरूकता और उत्साह को नई दिशा देने की तैयारी है. आयोजन प्रमुख सुदेशना रॉय ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं है, बल्कि फिटनेस को जन-आंदोलन का रूप देना है. उन्होंने युवाओं से अपनी क्षमता पहचानने, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : रेल मंत्रालय द्वारा जारी एक अहम प्रशासनिक आदेश में साउथ ईस्टर्न रेलवे के शीर्ष पद पर बदलाव की घोषणा की गई है. 30 मार्च को जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद यह जिम्मेदारी अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौमित्र मजूमदार को सौंपी गई है. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अनिल कुमार मिश्रा 31 मार्च को सुपरएनुएशन के तहत सेवा निवृत्त हो रहे हैं. उनके कार्यकाल की समाप्ति के साथ ही दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक पद की प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियां सौमित्र मजूमदार को हस्तांतरित कर दी…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : अग्रसेन भवन, साकची में आयोजित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के लघु अधिवेशन सह पुरस्कार वितरण समारोह “अभ्युदय 2026” में मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रांत की सबसे उत्कृष्ट शाखा का खिताब अपने नाम किया. शाखा ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के आधार पर कुल 26 पुरस्कार हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया. वहीं विकास शर्मा को उनके सशक्त नेतृत्व और सक्रिय कार्यशैली के लिए सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष के सम्मान से नवाजा गया. समारोह के दौरान शाखा की सामाजिक प्रभावशीलता भी देखने को मिली, जब नगर…

Read More

उदित वाणी, गिरिडीह: गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 53वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. इस अवसर पर कल्पना सोरेन ने कार्यक्रम में शामिल होकर इसे अपने लिए सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया. “झामुमो एक विचार और आंदोलन” अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि झामुमो कोई साधारण संगठन नहीं, बल्कि एक सशक्त विचार और जनआंदोलन है, जिसकी जड़ें राज्य के हर गांव, हर घर और हर परिवार तक गहराई से फैली हुई हैं. उन्होंने कहा कि यह संगठन उन कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ताओं के संघर्ष, त्याग…

Read More

उदित वाणी, डिब्रूगढ़/रांची : असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है. सोमवार को डिब्रूगढ़ में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति तय करते हुए चुनावी दिशा स्पष्ट की. डिब्रूगढ़ में हुई उच्चस्तरीय बैठक, कार्यकर्ताओं के साथ बनी रणनीति असम के डिब्रूगढ़ में झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में असम के विभिन्न क्षेत्रों से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर…

Read More

उदित वाणी, रांची : झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने नई दिल्ली में सोमवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए घोषणा की कि यदि अगले दो दिनों के भीतर ‘हजारीबाग निर्भया कांड’ के अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो 3 अप्रैल को संपूर्ण झारखंड बंद किया जाएगा. इससे पूर्व 2 अप्रैल को राज्य के सभी जिला और प्रखंड मुख्यालयों में भाजपा…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो स्थित ‘मानगो क्लीनिक’ में युवक रियान आलम की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस बीच नर्सिंग होम के संचालक डॉ. अशरफ बदर ने प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम पर अपनी स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि एनेस्थीसिया देने वाले चिकित्सक डॉ. अजय प्रसाद पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं और कुछ लोग इसे जानबूझकर राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं. डॉ. बदर के अनुसार, रियान 26 मार्च को पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा था. जांच में पेट में ट्यूमर पाया गया, जिसके इलाज के लिए लेजर ऑपरेशन की तैयारी की जा…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर का प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट डिमना लेक अब धीरे-धीरे खौफनाक बनता जा रहा है. यहां लगातार शव मिलने की घटनाओं ने न सिर्फ पुलिस बल्कि स्थानीय लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है. रविवार शाम करीब चार बजे बोड़ाम थाना पुलिस ने लेक से एक महिला का शव बरामद किया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. मृत महिला की पहचान सोनारी थाना क्षेत्र के कुम्हार पाड़ा निवासी 43 वर्षीय संजू साह के रूप में हुई है, जो देवानंद साहू की पत्नी थी. पुलिस को मौके से महिला का पर्स मिला, जिसमें आधार कार्ड, तीन सिम कार्ड, कुछ…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर/रांची : स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर झारखंड के जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुँच गया है. सोमवार को तीसरे सप्ताह भी जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. इस बीच, 6 अप्रैल (सोमवार) से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विस एसोसिएशन (झासा) ने भी अपना पूर्ण समर्थन दे दिया है, जिससे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने की आशंका बढ़ गई है. जमशेदपुर में काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में…

Read More