Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद नौशाद जुगसलाई के खरकई नदी के पास स्थित गरीब नवाज कॉलोनी का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से 5.35 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की है. जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित छापेमारी अभियान चला रही थी. इसी दौरान खरकई नदी के समीप रेलवे पुल के बेसमेंट के पास स्कूटी सवार एक संदिग्ध युवक नजर आया. शक के आधार पर जब उसकी…
Railway : गिधनी स्टेशन पर ठहरेंगी कई प्रमुख ट्रेनें, नववर्ष उत्सव को लेकर रेलवे का विशेष फैसला
उदित वाणी, जमशेदपुर : आगामी 12 अप्रैल से 18 अप्रैल तक आयोजित होने वाले श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र नववर्ष उत्सव के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए अहम निर्णय लिया है. इस दौरान गिधनी रेलवे स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनों का अस्थायी रूप से 2 मिनट का ठहराव दिया जाएगा. रेलवे के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस अवधि में स्टील एक्सप्रेस, इस्पात एक्सप्रेस और इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों का गिधनी स्टेशन पर अस्थायी स्टॉपेज रहेगा. इससे उत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. निर्धारित समय-सारणी के अनुसार,…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ताजा मामला करनडीह स्थित बागबेड़ा विद्युत आपूर्ति शाखा कार्यालय का है, जहां चोरों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया. छुट्टी के दिन बनाया निशाना, छह ताले तोड़े बताया जा रहा है कि 27 तारीख को अवकाश के दौरान चोरों ने कार्यालय को निशाना बनाया. मुख्य गेट पर लगे करीब छह तालों को तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया. जब कर्मचारी अगले दिन कार्यालय पहुंचे, तो गेट के सभी ताले टूटे हुए पाए गए. अलमारी तोड़ने का…
जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. घटना उलीडीह ओपी क्षेत्र स्थित उमा टिफिन के समीप करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है. तीन गोलियां लगने के बावजूद बाल-बाल बचा युवक हमले में आल्टो कार सवार विक्की सिंह राजपूत को तीन गोलियां लगीं, लेकिन वह बाल-बाल बच गया. गोलीबारी में उसकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई. आसपास के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया. पुराने विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला प्राथमिक जानकारी के अनुसार, करीब तीन साल पुराने…
जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन से संचालित ट्रेनों की लगातार देरी को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू), जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम द्वारा 7 अप्रैल को एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. यह धरना यात्रियों को हो रही भारी असुविधा और रेलवे प्रशासन की कथित अनदेखी के विरोध में किया जा रहा है. जदयू नेताओं ने बताया कि बीते कुछ समय से ट्रेनों के अनियमित परिचालन के कारण आम यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यवसायियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. समय पर ट्रेनें नहीं चलने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, बावजूद इसके रेलवे…
कैंपस हेल्थकेयर में बड़ा कदम: NIT जमशेदपुर में आधुनिक पैथोलॉजी केंद्र का उद्घाटन, छात्रों को अब बाहर जाने की जरूरत नहीं
जमशेदपुर: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) जमशेदपुर ने अपने इंस्टिट्यूट हेल्थ सेंटर में अत्याधुनिक पैथोलॉजी केंद्र का उद्घाटन कर कैंपस स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई दिशा दी है. इस सुविधा का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रोफेसर गौतम सुतरधर ने फैकल्टी, स्टाफ, छात्रों और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में किया. यह नया केंद्र संस्थान के भीतर डायग्नोस्टिक सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है, जिससे छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को समय पर और सटीक पैथोलॉजी सेवाएं उपलब्ध हो सकें. आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित यह केंद्र विभिन्न प्रकार की लैब जांच सेवाएं प्रदान करेगा. कैंपस में ही मिलेगी…
JAMSHEDPUR: जया किशोरी का जमशेदपुर आगमन आज: 25 सदस्यों के दल के साथ रात में पहुँचेंगी शहर, एक नज़र व्यक्तित्व पर
जमशेदपुर : विश्वविख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी जी आज 30 मार्च की रात जमशेदपुर पहुंच रही हैं। उनके साथ 25 सदस्यों की एक टीम भी आ रही है जो कथा व प्रवासके दौरान , उनका सहयोग करेगी। जया किशोरी जी कल मंगलवार 31 मार्च से 2 अप्रैल तक जमशेदपुर में ‘नानी बाई रो मायरो’ की त्रिदिवसीय संगीतमय कथा का अमृत पान कराएंगी। साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय के बगल में बोधि मंदिर मैदान (चंदूलाला अशोक कुमार भालोटिया सभागार) में इस भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। तीन दिनों तक बहेगी भक्ति की धारा नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा…
विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर डोमजुड़ी में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू, जर्जर तार-खंभे बदलेंगे, गांव में मिलेगी निर्बाध और मजबूत बिजली आपूर्ति
जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत ग्राम डोमजुड़ी में सोमवार को मुख्यमंत्री उज्ज्वला झारखंड योजना के तहत बिजली व्यवस्था सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके निर्देश पर विधायक के प्रतिनिधिमंडल ने सामूहिक रूप से कार्य की शुरुआत की। जर्जर संरचना हटाकर आधुनिक व्यवस्था की ओर कदम प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि योजना के तहत गांव में वर्षों पुराने और जर्जर बिजली तारों को हटाकर नए तार लगाए जाएंगे। साथ ही कमजोर और क्षतिग्रस्त खंभों की जगह मजबूत खंभे स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा सभी टोला में संतुलित वोल्टेज बनाए रखने के…
JAMSHEDPUR: मारवाड़ी युवाओं का महासंगम, दो दिनों तक चला मंथन व सम्मान का दौर साकची के अग्रसेन भवन में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का प्रांतीय लघु अधिवेशन व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
जमशेदपुर: अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की मेजबानी में स्टील सिटी शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय कार्यक्रम ‘अभ्युदय 2026’ रविवार को साकची स्थित अग्रसेन भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इस भव्य आयोजन में झारखंड के कोने-कोने से आई 70 से अधिक शाखाओं के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिससे यह कार्यक्रम एक युवा महासंगम में तब्दील हो गया. कार्यक्रम के पहले दिन 28 मार्च को प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें संगठन के विस्तार और भावी सामाजिक योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई. वहीं, दूसरे दिन 29 मार्च को प्रांतीय सभा सह लघु अधिवेशन का आयोजन हुआ. इस…
उदित वाणी, जमशेदपुर: डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ऑर्थो ओपीडी कक्ष में अचानक एक जहरीला सांप निकल आया। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह सफाई के दौरान एक महिला सफाईकर्मी जैसे ही झाड़ू लगाने अंदर पहुंची, कमरे में पहले से मौजूद ‘चीती’ सांप फन उठाकर खड़ा हो गया। यह दृश्य देखकर घबराई सफाईकर्मी तुरंत वहां से भागकर सुरक्षाकर्मियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और अन्य कर्मचारियों की मदद से सांप को काबू में कर लिया। बाद में उसे सुरक्षित तरीके से अस्पताल…
