उदित वाणी, जमशदपुर : टाटा स्टील ने अपनी एपेक्स रोड एंड रेल सेफ्टी सब कमेटी का पुनर्गठन कर दिया है. कंपनी के सीईओ और एमडी टीवी नरेंद्रन के कार्यालय से जारी सर्कुलर के अनुसार यह नया गठन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. यह बदलाव 11.10.2024 के बाद संगठनात्मक बदलावों को ध्यान में रखते हुए किया गया है.
कमेटी के मुख्य सदस्य
1 . प्रभात कुमार (वीपी सप्लाई चेन) चेयरपर्सन | 2 . कल्याण प्रसाद, चीफ स्पेअर्स, सर्विसेस एंड प्रोडक्ट, अल्टर्नेट चेयरपर्सन
3 . आलोक रंजन, चीफ लॉजिस्टिक्स ऑपरेशंस (जमशेदपुर)
4 .प्रभात सिन्हा, सीनियर एरिया मैनेजर
इसके अलावा राजेंद्र कुमार खुल्लर, अमित अग्रवाल, अमित चौबे, शफी अहमद खान, सुनील कुमार राउत समेत कुल 24 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है. विभिन्न डिवीजन्स (टाटा स्टील जमशेदपुर, जीडब्ल्यूआई जमशेदपुर, तारापुर, ट्यूब्स बेयरिंग और झरिया) के वरिष्ठ अधिकारी इसमें शामिल हैं.
कमेटी का उद्देश्य
रोड और रेल सुरक्षा से संबंधित नीतियों, प्रक्रियाओं और मानकों पर नजर रखना, समीक्षा करना तथा पूरे टाटा स्टील संयंत्रों और लॉजिस्टिक्स ऑपरेशंस में उच्चतम स्तर की सुरक्षा सुनिश्चित करना. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि मीटिंग्स के दौरान एजेंडे के अनुसार अन्य विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी शामिल किया जा सकता है. यह पुनर्गठन टाटा स्टील में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.


