Author: Udit Vani

उदित वाणी, चांडिल: झारखण्ड की जीवनरेखा माने जाने वाले टाटा–रांची खंड स्थित एनएच-33 पर चिलगु–शहरबेड़ा के बीच निर्माणाधीन पुल की सुस्त रफ्तार अब लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। पिछले वर्ष नवंबर में जर्जर पुराने पुल को तोड़े जाने के बावजूद चार माह बीत जाने के बाद भी निर्माण एजेंसी राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड (आरकेएससीपीएल) एक भी पिलर खड़ा नहीं कर सकी है। इससे साफ है कि परियोजना लंबी खिंच सकती है, जबकि यह मार्ग कोलकाता को जमशेदपुर होते हुए रांची से जोड़ने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण आर्थिक कॉरिडोर है। •सिंगल लेन और डायवर्शन बना दुर्घटना का गढ़,…

Read More

उदित वाणी, झारखंड: आदित्यपुर की एक महिला कर्मचारी ने शहर के एक प्रतिष्ठित मॉल में अपने वरीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जुगसलाई थाना में शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग की है। महिला का कहना है कि उसके साथ लंबे समय से कार्यस्थल पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, साथ ही लगातार छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न भी किया जा रहा था। पीड़िता के अनुसार, वह 17 दिसंबर 2025 से मॉल स्थित एक नामी स्टोर में कार्यरत थी। इसी दौरान स्टोर प्रबंधक मनीष शर्मा और विभागीय प्रबंधक प्रदीप सिंह द्वारा उस पर आपत्तिजनक दबाव…

Read More

Udit vani, Jamshedpur: The first-ever SteelWatch Corporate Scorecard 2026, a comprehensive global audit of 18 major steel producers, has revealed a sobering reality: none of the world’s leading steelmakers are currently prepared for a near-zero-emissions transition. Tata Steel, deeply rooted in the industrial fabric of Jamshedpur, received a score of 27.5 out of 100, highlighting the massive challenge of shifting away from traditional coal-based manufacturing. The “Transition Readiness Gap” Released on March 31, 2026, the report introduces the concept of a “transition readiness gap”—the distance between a company’s public climate promises and its actual operational progress. While Tata Steel has…

Read More

उदित वाणी,जमशेदपुर : वैश्विक संस्था स्टीलवॉच (SteelWatch) द्वारा जारी ‘कॉर्पोरेट स्कोरकार्ड 2026’ ने दुनिया भर की स्टील कंपनियों के पर्यावरण संरक्षण के दावों की पोल खोल दी है। 31 मार्च, 2026 को जारी इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की 18 प्रमुख स्टील कंपनियों में से कोई भी कंपनी ‘क्लीन ट्रांजिशन’ (स्वच्छ परिवर्तन) की कसौटी पर खरी नहीं उतरी है। टाटा स्टील (Tata Steel) को इस इंडेक्स में 100 में से केवल 27.5 अंक प्राप्त हुए हैं। जमशेदपुर और कलिंगानगर में कोयले पर निर्भरता रिपोर्ट में मुख्य रूप से टाटा स्टील के भारतीय परिचालन (जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट) में कोयले पर…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस ने गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को अपना 30वां स्थापना दिवस अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल की तीन दशकों की गौरवशाली यात्रा को याद करना और शिक्षा के क्षेत्र में इसके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करना था। संस्थापकों की उपस्थिति और प्रेरणादायक संबोधन समारोह की शुरुआत विद्यालय के अध्यक्ष (Chairman) श्री दिवाकर सिंह के संबोधन से हुई। उन्होंने अपने भाषण में स्कूल के विकास और भविष्य के लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्कूल की मैनेजर डॉ. निर्मला…

Read More

उदित वाणी, बहरागोड़ा : थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 18 पर गुरुवार दोपहर को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मी भुगान बास्के (65 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई. घटना संतोष होटल के समीप  कटिंग पर उस वक्त हुई जब वे सड़क पार कर रहे थे. इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है. पत्नी आ रही थी बस से, पति स्कूटी से जा रहे थे बहरागोड़ा:- मृतक भुगान बास्के मूल रूप से  गुड़ाबंदा थाना क्षेत्र के बेनागाड़िया गांव के निवासी थे. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, वे…

Read More

उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित गर्ग इंजीनियरिंग यूनिट-02 में काम के दौरान विष्णुदेव कुम्हार नामक मजदूर के हाथ की उंगली कट गई थी. कंपनी प्रबंधन के द्वारा पीड़ित मजदूर का प्राथमिक उपचार तो कराया गया. परन्तु अब तक नौकरी और मुआवजा राशि नहीं दी गई है. घटना विगत 8 सितंबर की है. भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के कोल्हान प्रभारी संजय गोराई आज पीड़ित मजदूर के परिजनों के साथ कंपनी पहुंचे तथा कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मानवीय आधार पर विचार करते हुए घायल मजदूर को उचित मुआवजा और स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की…

Read More

उदित वाणी, ​आदित्यपुर : आदित्यपुर पुलिस ने विगत 14 मार्च को चूना भट्टा बस्ती के पास मुख्य मार्ग पर स्थित संजय इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान पर हुई फायरिंग के मामले में नामजद कुख्यात आरोपी प्रकाश पांडेय उर्फ ऋषि पांडेय (वास्तु विहार कॉलोनी, आदित्यपुर-02 में साईं कॉलोनी निवासी) को गिरफ्तार किया है, जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. पुलिस के द्वारा उक्त कार्रवाई आदित्यपुर थाना कांड संख्या_77/2026 के मामले में की गई है. बताया जाता है कि पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराधी है, जिस पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं. विगत 14 मार्च 2026 की दोपहर करीब 01:40…

Read More

उदित वाणी, रांची : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने हजारीबाग के कुसुंबा (विष्णुगढ़) में नाबालिग बच्ची की नृशंस हत्या मामले में पुलिसिया खुलासे के बाद पूर्व घोषित आंदोलनों को वापस लेने का ऐलान किया है. गुरुवार रात 9.30 बजे प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने 3 अप्रैल के मशाल जुलूस और 9 अप्रैल के ‘झारखंड बंद’ के कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा की. हालांकि, उन्होंने पुलिस द्वारा बताई गई ‘बलि’ की थ्योरी पर संदेह जताते हुए मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग दोहराई है. आदित्य साहू ने राज्य सरकार और…

Read More

उदित वाणी, खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुफु बड़का टोली गांव में गुरुवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया. यहां एक तालाब में डूबने से तीन स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गुफु के छात्र थे और स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौटने के बजाय पास के ही एक तालाब की ओर खेलने चले गए थे. मृतकों की पहचान निमिसन गुड़िया (8 वर्ष, कक्षा 2), उसके…

Read More