Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
JAMSHEDPUR CRIME: गोलमुरी में खूनी टकराव: ससुर-दामाद समेत दो आरोपी गिरफ्तार, चापड़ बरामद
उदित वाणी जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंगनगर में 1 अप्रैल को हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में घायल आकाश सिंह के ससुर प्रकाश सिंह और दामाद सन्नी चौधरी शामिल हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (चापड़) भी बरामद कर लिया है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से गोलमुरी थाना में काउंटर केस दर्ज कराया गया है, जिससे विवाद और पेचीदा हो गया है।…
उदित वाणी जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीडीह बाजार में बाइक चोरी की एक ताजा घटना ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, बिरसानगर जोन नंबर 10 निवासी लोकेश नाथ मिश्रा 3 अप्रैल की रात करीब 9:40 बजे बाजार करने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल को सोमी टेंट हाउस के कार्यालय के सामने सुरक्षित समझकर खड़ी की थी। बताया जाता है कि बाजार से लौटने के दौरान जब लोकेश अपनी बाइक लेने पहुंचे, तो वह वहां से गायब थी। पहले तो उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। चोरी हुई…
उदित वाणी जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉगर्स पार्क इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। 21 वर्षीय युवक प्रदीप राम ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सुबह घर में किसी मामूली बात को लेकर उसकी मां ने उसे डांट दिया था, जिससे वह गहराई से आहत हो गया। डांट से नाराज प्रदीप अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला और कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों को चिंता होने लगी। कई…
उदित वाणी,आदित्यपुर:रवीन्द्रभवन ऑडिटोरियम में आज एक भव्य साहित्यिक और सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रख्यात लेखक *नंदन वेद* की दो बहुप्रतीक्षित पुस्तकों— ‘The Gita: A Poetic Adaptation’ और ‘The Last Equation’का औपचारिक लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्ति, साहित्य प्रेमी और विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि और विशिष्ट जनों की उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा मुख्य अतिथि अमृतरूपानंद महाराज (रामकृष्ण मिशन) ने बढ़ाई। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों के रूप में निम्नलिखित हस्तियाँ उपस्थित रहीं: विकास मुखर्जी (एम.डी., ऑटो प्रोफाइल) राजीव रंजन(क्षेत्रीय प्रबंधक, एस.बी.आई.) अक्षय कुमार राम* (डीएसपी, रांची) अनीता पॉल (प्रधानाचार्या, टैगोर अकादमी) पुस्तकों…
Adityapur: खतरनाक तरीके से जलाया जा रहा है जहरीला इंडस्ट्रियल कचड़ा, उद्यमियों, कामगारों व आशियाना आदित्य के निवासियों को भी झेलनी पड़ रही है परेशानी
उदित वाणी,आदित्यपुर: विद्युत नगर बस्ती, आदित्यपुर के पास रेलवे लाईन के किनारे खतरनाक तरीके से औद्योगिक कचड़ा चलाया जा रहा है, जिसके कारण निकल रहे जहरीले धुएं के कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है. और इसकी वजह से स्थानीय उद्यमियों, कामगारों और आम लोगों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. वहीं, निकल रहे जहरीले धुएं की वजह से पास में स्थित आशियाना आदित्य के निवासियों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. हालाँकि सबसे ज्यादा परेशान विद्युत नगर बस्ती के लोग हैें, जहाँ मजदूर श्रेणी के लोग निवास करते हैं. क्योंकि औद्योगिक कचड़़े को जलाए जाने की…
उदित वाणी, चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला इकाई पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा की प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पीडी आईटीडीए, सामान्य शाखा उपसमाहर्ता, अंचलाधिकारी चाईबासा, रेड क्रॉस जिला इकाई के सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे. वेबसाइट निर्माण और नियमित अपडेट पर जोर बैठक के दौरान उपायुक्त ने रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला इकाई के लिए बनाए जा रहे वेबसाइट के संबंध में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने निर्देश दिया कि वेबसाइट तैयार होने के बाद समिति के सभी सदस्यों का…
Udit Vani , Jamshedpur: The journey of RMS High School, Khutadih, is a testament to how a small educational initiative can transform into a cornerstone of academic excellence. As the institution celebrates its Silver Jubilee on April 5, 2026, it looks back on two and a half decades of shaping young minds in Jamshedpur The Foundation: Humble Beginnings (2001) The story of RMS High School began in *2001, founded under the visionary leadership of the late D.P. Kharia. At its inception, the school was a modest Hindi-medium primary institution. Initial Enrollment:* Started with only 37 students. Scope:Classes were originally limited…
उदित वाणी,जमशेदपुर : सोनारी खूंटाडीह स्थित आरएमएस हाई स्कूल की यात्रा इस बात का प्रमाण है कि कैसे एक छोटी सी शैक्षिक पहल शैक्षणिक उत्कृष्टता के आधार स्तंभ में बदल सकती है। जब यह संस्थान 5 अप्रैल, 2026 को अपनी सिल्वर जुबली (रजत जयंती) मना रहा है, तो यह जमशेदपुर में युवा मस्तिष्क को आकार देने के ढाई दशकों के सफर को याद कर रहा है। स्थापना: एक विनम्र शुरुआत (2001) आरएमएस हाई स्कूल की कहानी 2001 में स्वर्गीय डी.पी. खरिया के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू हुई थी। अपनी शुरुआत में, यह स्कूल एक साधारण हिंदी माध्यम प्राथमिक विद्यालय था।…
Jamshedpur: आज मनेगा ‘ईस्टर विजिल’, कल ईस्टर संडे के साथ संपन्न होगा चालीस दिनों का उपवास
उदित वाणी,जमशेदपुर : जमशेदपुर के मसीही समुदाय के लिए चालीस दिनों के उपवास, प्रार्थना और प्रायश्चित का काल (लेंट) अपने अंतिम पड़ाव पर है. कल (शुक्रवार, 3 अप्रैल) शहर के विभिन्न चर्चों में गुड फ्राइडे का पर्व पूरी श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया, जहाँ श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु के बलिदान को याद किया. आज, शनिवार 4 अप्रैल को समुदाय ‘पवित्र शनिवार’ मना रहा है, जो शोक के बाद पुनरुत्थान की प्रतीक्षा का दिन है. आज शनिवार की मध्यरात्रि में शहर के प्रमुख गिरजाघरों—बिष्टुपुर स्थित सेंट मैरी चर्च, टेल्को के सेंट जोसेफ कैथेड्रल और गोलमुरी स्थित सेंट जोसेफ चर्च…
उदित वाणी,रांची: हेमंत सरकार के उद्योग, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सह गोड्डा के राजद विधायक संजय प्रसाद यादव ने अपनी ही सरकार में बालू व पत्थर के अवैध खनन व परिवहन का मामला उठाया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जांच कराने का आग्रह किया है। मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कांग्रेस विधायक दल के नेता सह पोड़ेयाहाट के विधायक प्रदीप यादव के उस पत्र पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें प्रदीप यादव ने गोड्डा के डीसी को एक बालू घाट का उल्लेख करते हुए कहा है कि वहां से अवैध बालू के उठाव से…
