
उदित वाणी,आदित्यपुर: विद्युत नगर बस्ती, आदित्यपुर के पास रेलवे लाईन के किनारे खतरनाक तरीके से औद्योगिक कचड़ा चलाया जा रहा है, जिसके कारण निकल रहे जहरीले धुएं के कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है. और इसकी वजह से स्थानीय उद्यमियों, कामगारों और आम लोगों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है.
वहीं, निकल रहे जहरीले धुएं की वजह से पास में स्थित आशियाना आदित्य के निवासियों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. हालाँकि सबसे ज्यादा परेशान विद्युत नगर बस्ती के लोग हैें, जहाँ मजदूर श्रेणी के लोग निवास करते हैं. क्योंकि औद्योगिक कचड़़े को जलाए जाने की वजह से निकल रहा जहरीला धुआँ आशियाना आदित्य के चारों ओर फैल रहा है तथा इसका बुरा प्रभाव वहाँ रहने निवासियों के उपर भी पड़ रहा है.
जानकारी के अनुसार, उक्त स्थान पर विगत कुछ समय से लगातार जहरीला औद्योगिक कचड़ा जलाया जा रहा है. स्थानीय बस्तीवासियों द्वारा किए गए विरोध के बाद कुछ दिनों तक वहाँ जहरीला औद्योगिक कचड़ा को डंप करने और जलाने का कार्य बन्द था. वहीं, नगर निगम की टीम के द्वारा भी उक्त स्थान का अवलोकन किया गया था. परन्तु अब पुनः वहाँ जहराला औद्योगिक कचड़ा डंप करने और उसे जलाने का काम शुरु हो गया है.
उक्त स्थान पर जहरीला कचड़ा कौन डंप कर रहा है, इस बात से स्थानीय लोग अनजान हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त स्थान पर प्रातः समय चुपचाप औद्योगिक कचड़ा को डंप करने तथा उसे जलाने का काम किया जा रहा है तथा डंप किया गया लगातार जलता रहता है. परन्तु नगर निगम प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण पर्षद चुप्पी साधे हुए हैं.

