Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
उदित वाणी,झारखंड : झारखंड में बीएड सत्र 2015-2017 के दौरान नियुक्त हुए अवैध टीजीटी शिक्षकों की सेवा समाप्ति का रास्ता साफ हो गया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के सचिव के अनुमोदन के पश्चात सरकार के अवर सचिव ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को एक कड़ा पत्र निर्गत करने का आदेश दिया है, जिसमें राज्य स्तर पर ऐसे सभी अवैध शिक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया गया है। यह पूरा मामला नियुक्ति नियमावली और विज्ञापन की शर्तों के उल्लंघन से जुड़ा है, जिसमें निर्धारित तिथि 25 अप्रैल 2017 तक अभ्यर्थियों का शैक्षणिक…
JHARKHAND: टाटानगर–चक्रधरपुर रेलखंड पर लेटलतीफी का होगा अंत, रेल मंत्री के निर्देश से यात्रियों को बड़ी राहत
उदित वाणी,झारखंड : झारखंड के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण रेल मार्गों में शामिल टाटानगर–चक्रधरपुर रेलखंड पर सफर करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से इस रूट पर ट्रेनों के देरी से चलने की समस्या अब खत्म होने की दिशा में है। जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल पर केंद्र सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है और त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। यह रेलखंड टाटानगर और चक्रधरपुर के बीच स्थित है, जो दक्षिण पूर्व रेलवे का अत्यंत व्यस्त सेक्शन माना जाता है। औद्योगिक गतिविधियों के कारण…
स्थायी पता नहीं होने पर भी आसानी से मिलेगी एलपीजी, उठाएं 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर का फायदा
उदित वाणी, नई दिल्ली: देश में नागरिकों को निर्बाध एलपीजी उपलब्ध कराने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप, सरकारी तेल वितरण कंपनियां 5 किलोग्राम के एफटीएल (फ्री-ट्रेड एलपीजी) सिलेंडर को बढ़ावा दे रही हैं। इस 5 किलोग्राम एफटीएल सिलेंडर की खास बात यह है कि इसे आप आसानी से बिना किसी स्थायी पते के केवल एक सरकारी आईडी दिखाकर एलपीजी वितरक या एजेंसी से ले सकते हैं। सरकार की ओर से यह सुविधा विशेषकर छात्रों और प्रवासी कामगारों के लिए शुरू की गई है, जो कि अपने शहरों से दूर किसी अन्य शहर में रहते हैं और उनके पास…
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने लापरवाही की हद पार कर दी। अनियंत्रित वाहन सीधे एक घर की चहारदीवारी तोड़ते हुए अंदर घुस गया और वहां खड़े तीन वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 11 बजे पिंकी सिंह के घर के पास हुआ। अचानक तेज धमाके की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले तो देखा कि भारी वाहन घर के अंदर घुस चुका है और नुकसान कर चुका…
उदित वाणी, जमशेदपुर: बर्मामाइन्स स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शुक्रवार को झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि रंजिता गांधी के नेतृत्व में हुई इस सभा में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार के लिए एक विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि रांची स्थानांतरण होने के कारण वे जिला संघ की अपनी भूमिका से विदा ले रहे हैं। उनकी विदाई के पश्चात संगठन के कार्यों को गति…
उदित वाणी, जमशेदपुर : ‘द फर्नेस’ इस सीज़न के अपने सबसे बड़े मुकाबले में से एक के लिए तैयार है, क्योंकि जमशेदपुर एफसी 4 अप्रैल को शाम 5 बजे एक ज़ोरदार मुकाबले में मोहन बागान एसजी से भिड़ेगा. यह मैच आईएसएल 2025-26 के टाइटल की दौड़ की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है. दोनों टीमों के 13-13 अंक होने के कारण दांव इससे ज़्यादा ऊंचे नहीं हो सकते. मोहन बागान बेहतर गोल अंतर के आधार पर अभी तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि जमशेदपुर एफसी ठीक उसके पीछे है. टीम जानती है कि अपने घरेलू मैदान पर जीत…
उदित वाणी, आदित्यपुर : केन्द्रीय एमएसएमई मंत्रालय के मातहत राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (एनआईईएसबीयूडी), झारखंड के द्वारा सैनिकों के भविष्य को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है. इस क्रम में आज आदित्यपुर ऑटो कलस्टर में आहूत कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. सेवानिवृत होने के बाद पूर्व सैनिकों के भविष्य को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आहूत इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त सैनिकों को स्वरोजगार के अवसर और उन्हें केंद्र सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं से अवगत कराना था. मौके पर उपस्थित पूर्व सैनिकों…
Patamda : बांगुड़दा प्रीमियर लीग का शानदार आगाज, गोल्ड स्टार और ओल्ड स्टार प्लेऑफ में पहुंचे
उदित वाणी, पटमदा : पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा क्रिकेट मैदान में तीन दिवसीय बांगुड़दा प्रीमियर लीग सीजन-1 का शुभारंभ शुक्रवार को उत्साह और रोमांच के साथ हुआ. प्रतियोगिता के पहले दिन ग्रुप-ए की चार टीमों—गोल्ड स्टार, ओल्ड स्टार, विस्फोट इलेवन और फेयरलेस इलेवन के बीच कुल छह मुकाबले खेले गए. लीग चरण में गोल्ड स्टार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तीनों मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया. वहीं ओल्ड स्टार ने तीन में से दो मुकाबले जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया. दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया.…
उदित वाणी, जमशेदपुर: परसुडीह के गदड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को पारंपरिक सेंदरा पर्व को लेकर उत्साह चरम पर दिखाई दिया. दलमा राजा राकेश हेंब्रम ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद 27 अप्रैल को सेंदरा पर्व मनाने की घोषणा की. घोषणा से पूर्व उनके आवास पर दलमा माई, वन देवता, ग्राम देवता और इष्ट देवताओं का आह्वान कर पारंपरिक अनुष्ठान संपन्न किया गया. मांदर और धमसा की गूंज से पूरा वातावरण आध्यात्मिक और उत्सवमय हो उठा. गिरा सकम के साथ तिथि का औपचारिक ऐलान पूजा के उपरांत ‘गिरा सकम’ यानी पारंपरिक निमंत्रण जारी कर पर्व की तिथि का औपचारिक ऐलान किया गया.…
उदित वाणी, जमशेदपुर : असम चुनाव में हिस्सेदारी को लेकर कांग्रेस और झामुमो (जेएमएम) के बीच चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है. दोनों दलों के नेताओं के बीच तेज बयानबाजी ने गठबंधन की मजबूती पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. सीट शेयरिंग पर बढ़ा विवाद जानकारी के अनुसार, जिन सीटों पर जेएमएम ने हिस्सेदारी की मांग की, वहां कांग्रेस द्वारा अपेक्षित तवज्जो नहीं दी गई. इससे दोनों दलों के बीच असहमति गहराती जा रही है. इससे पहले बिहार चुनाव में भी जेएमएम को पर्याप्त महत्व नहीं मिलने…
