Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
उदित वाणी, कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की है. भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पांच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. साथ ही पार्टी ने तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की संशोधित लिस्ट जारी है. भाजपा द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, कृष्णानगर उत्तर से तारकनाथ चटर्जी, कल्याणी से अनुपम…
उदित वाणी, चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 पर चिलगु के समीप जर्जर पुल और डायवर्शन को लेकर प्रकाशित खबर का असर अब जमीन पर दिखने लगा है. दैनिक अखबार ‘उदित वाणी’ में प्रमुखता से उठाए गए मुद्दे के बाद एनएचआई ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की. खबर में पुल निर्माण में हो रही देरी तथा सड़क किनारे महीनों से जमी धूल-मिट्टी के कारण बढ़ते सड़क हादसों को प्रमुखता से उजागर किया गया था. विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक बन चुकी थी, जहां ढीली मिट्टी के…
उदित वाणी, पटमदा : कमलपुर थाना कांड संख्या- 3/2026 के तहत पुलिस ने चोरी के एक मामले में प्राथमिकी अभियुक्त गेंगाड़ा गांव निवासी सुखदेव दास उर्फ सुकू दास को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात गेंगाड़ा गांव में फूलचांद महतो के घर में चोरी की घटना हुई थी. वारदात के दौरान ग्रामीणों ने युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया. भागने की कोशिश में वह सफल नहीं हो सका और मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को जेल भेज…
Railway Accident : जयनगर-पुरी एक्सप्रेस के कोच से उठा धुआं, यात्रियों में अफरा-तफरी, देखें वीडियो
उदित वाणी, जामताड़ा: हावड़ा-नई दिल्ली मेन लाइन पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 18420 अप जयनगर-पुरी एक्सप्रेस के एक जनरल कोच से अचानक धुआं उठने लगा. यह घटना जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशन के बीच सहाना गांव के पास, पोल संख्या 253/20 के समीप हुई. घटना स्थल जामताड़ा रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. अचानक धुआं उठने से मचा हड़कंप प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन के जनरल कोच से घना धुआं निकलते ही यात्रियों में दहशत फैल गई. किसी बड़े हादसे की आशंका से घबराए यात्री ट्रेन रुकते ही जल्दबाजी में नीचे उतर गए…
Adityapur Crime : पॉश इलाके में हुई भीषण चोरी दिवंगत पूर्व पार्षद विनीता अविनाश के बंद घर में हुई घटना, चुराया लाखों का जेवर व समान
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सबसे पाश माने जाने वाले एम टाइप क्षेत्र में बीती रात चोरों ने दुस्साहसपूर्ण घटना को अंजाम दिया. अज्ञात चोरों ने ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के आवास के पास स्थित एम-12, आदित्यपुर-01 स्थित नगर निगम के वॉर्ड संख्या-18 की दिवंगत पूर्व पार्षद विनीता अविनाश के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. बताया जाता है कि उक्त आवास में दिवंगत पूर्व पार्षद के देवर आलोक रंजन (सेना में कार्यरत, वर्तमान पदस्थापना जम्मू) का परिवार रहता है. फिलहाल परिवार के बाहर होने के कारण…
UditVani, Jamshedpur : In a significant step toward advancing cancer care and strengthening health communication, Manipal Hospitals has launched its unique initiative, ‘Anweshana – Medical Education for Media’, in Jamshedpur. The program, spearheaded by its EM Bypass unit, also witnessed the unveiling of a special Media Privilege Card aimed at offering journalists improved access to quality healthcare services and exclusive benefits. Rising Cancer Burden Raises Concern During the session, experts highlighted the alarming rise in cancer cases across India. According to national estimates, over 1.4 million new cancer cases are diagnosed annually. Jharkhand, too, is witnessing a steady surge, with…
उदित वाणी, रांची : मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग सरकारी नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक शानदार मौका सामने आया है. यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल), झारखंड ने मेडिकल ऑफिसर के कुल दो पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है. यूसीआईएल की ओर से जारी पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन वाक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 80,500 से 1,20,600 रुपए के बीच प्रति महीने होगी. वहीं, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 64 साल निर्धारित की गई है. इंटरव्यू में शामिल होने…
Adityapur : 5 साल से अधर में लटकी आदित्यपुर वृहद जलापूर्ति योजना: महापौर-उप महापौर सख्त, मेसर्स जिंदल को अल्टीमेटम
आदित्यपुर (का.प्र.): आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की महत्वपूर्ण आदित्यपुर वृहद जलापूर्ति योजना विगत 5 वर्षों से अधर में लटकी हुई है. परंतु अब नगर निगम प्रशासन के द्वारा वर्षों से अधर में लटकी इस पाइपलाइन जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने के लिए कमर कस ली है. इस क्रम में नगर निगम के महापौर संजय सरदार तथा उप महापौर अंकुर सिंह के द्वारा शनिवार को महापौर के कार्यालय कक्ष में मेसर्स जिंदल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संबंधित योजना तथा योजना की प्रगति के संबंध में अद्यतन जानकारी प्राप्त की. बैठक में महापौर और उप महापौर ने कछुआ गति…
आदित्यपुर (का.प्र.): जमशेदपुर सिटीजंस फोरम द्वारा आज संध्या समय मधुबन होटल, आदित्यपुर के सभागार में सम्मान समारोह आहूत किया गया है. सम्मान समारोह में आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर संजय सरदार, उप महापौर अंकुर सिंह एवं उपस्थित पार्षदों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष ए के श्रीवास्तव ने तथा संचालन बबलू श्रीवास्तव ने किया. इस अवसर पर पूर्व उप महापौर अमित सिंह, रिटायर डीएसपी अरविन्द कुमार, सुधीर चौधरी, अंजू कुमारी, बिजेश सिंह, धनंजय गुप्ता, नीतू शर्मा, अवधेश सिंह, बबुआ सिंह, बबलू श्रीवास्तव, प्रमोद झा, कमलेश कुमार, रुद्र घोष आदि उपस्थित थे.
उदित वाणी, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर में हुई सनसनीखेज चापड़बाजी और फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में करण वर्मा (21), निर्भय सिंह उर्फ छोटका (19), संतोष वर्मा उर्फ मुन्ना तथा कुणाल मुंडा उर्फ छिला (23) शामिल हैं, जो सभी छायानगर इलाके के निवासी हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, तीन चापड़ और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. मामले की जानकारी सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में…
