
उदित वाणी, जमशेदपुर: एलबीएसएम कॉलेज करनडीह के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा गुरुवार को एक व्याखानमाला का आयोजन किया गया. इसका विषय था थ्योरी ऑफ प्रोडक्शन-लॉन्ग रन एंड शोर्ट रन.
व्याख्यानमाला की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एके झा ने की. मुख्या वक्ता के रूप में प्रो.. श्रीलेखा देव (सहायक प्राध्यापक, अर्थशास्त्र विभाग, ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेंस, जमशेदपुर) उपस्थित थीं. व्याख्यानमाला की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य एके झा ने संसाधनों के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्पादन के कारक ऐसे इनपुट हैं जिनके द्वारा उत्पादकों को वस्तुओं और सेवाओं के रूप में विकसित करने की आवश्यकता होती है जिससे उनसे लाभ प्राप्त करने में मदद मिलती है.
मुख्य वक्ता ने विषय के विभिन्न पक्षों का विश्लेषण करते हुए उत्पादन की अवधारणा, उत्पत्ति के साधनों के प्रकार, महत्व और अल्पकाल व दीर्घकाल उत्पादन के सिद्धांतों पर अपने विचार विद्यार्थियों के समक्ष रखा.
मंच का संचालन सलोनी रंजने ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सेमेस्टर 1 की छात्रा सरस्वती हांसदा के द्वारा दिया गया. इस अवसर मुख्पय रूप से डॉ. विजय प्रकाश, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. नूपुर राय, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. रानी, मोहन साहू उपस्थित थे.

