
उदितवाणी,जमशेदपुर: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एवं नवाचार अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन शनिवार को पीपुल्स एकेडमी उच्च विद्यालय न्यू बाराद्वारी में किया गया.
इसमें प्रखंड में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता बच्चों ने भाग लिया. सूचना और संचार प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण तथा नवीनीकरण ऊर्जा विषय पर बच्चों ने अपना मॉडल बनाया. जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया.
इसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (शिक्षा) पंकज कुमार, आतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अखिलेश कुमार, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, पीपुल्स एकेडमी के प्राचार्य एवं अन्य शिक्षक शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित हुए.
Advertisement
<

