
उदित वाणी, कांड्रा: गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत की मुखिया सिमरण सामद का शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे इलाज के दौरान टीएमएच में निधन हो गया। जॉन्डिस से पीड़ित होने के बाद स्थिति गम्भीर होने पर बीते आठ जनवरी को उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था जहां सीसीयू में उनका इलाज चल रहा था।
परिजनों द्वारा उनके शव को टीएमएच के शीत गृह में रखा गया है। सिमरन सामद बीते पंचायत चुनाव में निर्वाचित होकर गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत की मुखिया बनी थी। वे अपने पीछे पति चंद्रमोहन समाद समेत दो पुत्र व एक पांच साल की पुत्री छोड़ गईं हैं। उनके निधन की खबर से क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।
Advertisement
<

