उदित वाणी कांड्रा: सरायकेला- खरसावां जिला के राजनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की अहले सुबह एक और बड़ी घटना घटी है. जहां अनियंत्रित पिकअप वैन पलटने से सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग घायल हुए हैं. मामले की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.घटना राजनगर- चाईबासा मार्ग की बताई जा रही है. जहां खैरबनी गांव के समीप चाईबासा की ओर से ढलाई मजदूरों को लेकर आ रहा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें महिला मजदूर सहित सात की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. पिकअप वैन में करीब 20 मजदूर सवार थे, जो चाईबासा से राजनगर की ओर जा रहे थे. इन्हें गोविंदपुर में ढलाई के लिए लाया जा रहा था. इनमें से ज्यादातर महिला मजदूर थीं. 8 मजदूरों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. सभी को इलाज के लिए राजनगर सामुदायिक केंद्र लाया गया. जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में दर्जनभर यात्री घायल हुए हैं. फिलहाल राजनगर थाना पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement


