
उदित वाणी, जमशेदपुर: न्यूवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने अपने लॉजिस्टिक्स फ्लीट में अर्वाचीन एल्युमीनियम बॉडी ट्रक शामिल किए हैं. इन ट्रकों को एल्युमीनियम से बनाया गया है जो हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड से प्राप्त किया गया है.
यह अनूठा मॉडल न्यूवोको की लॉजिस्टिक्स क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगा. साथ ही इसकी धारणीय आपूर्ति श्रृंखला (सस्टेनेबल सप्लाई चेन) को मजबूत करेगा. जयकुमार कृष्णास्वामी, प्रबंध निदेशक, न्यूवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने कहा कि न्यूवोको के सस्टेनेबिलिटी रोडमैप का एक प्रमुख घटक डिकार्बानाइजेशन को प्रोत्साहित करना है.
हमारी कार्बन कटौती रणनीति के हिस्से के रूप में हम कई पहलों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिसमें से यह एक है.
हमेशा खबरों से अपडेट रहने के लिए फॉलो करे….

