
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): युवा जनशक्ति मोर्चा ने निजी स्वार्थवश कुछ लोगों द्वारा आहूत भारत बंद का पुरजोर विरोध किया है तथा इसे जनता को बरगलाकर देश के अशांत करने की कोशिश बताया है। क्योंकि इन्हें न तो संविधान का ज्ञान है और न हीं देश के कानून पर हीं विश्वास है। इस संबंध में बयान जारी कर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने कहा कि आज की बंदी के कारण देश में करोड़ों का नुकशान हुआ है तथा प्रतिदिन कमाने खाने वालों को आर्थिक क्षति हुई है, इसका जिमेवार कौन हैं। उन्होंने सरकार से ऐसे लोगों की पहचान कर कठोर करवाई करने की भी मांग की, ताकि भविष्य में देश में नफरत का माहौल बनने से रोका जा सके।
Advertisement
<

