उदित वाणी कांड्रा: राजनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने सरायकेला एसडीपीओ को मिले गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाहन चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.गिरफ्त में आए युवक मझिया टुडू के पास से एक सुमो विक्टा JH 05N- 0666 बरामद किया गया. जांच के क्रम में रजिस्ट्रेशन नंबर गलत पाया गया.एसडीपीओ ने बताया कि सख्ती से पूछताछ के क्रम में झिया टुडू ने अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी दी. उसकी निशानदेही पर एक ऑटो रजिस्ट्रेशन नंबर JHO5CJ- 2375, एक दो पहिया मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर JH 05CJ-3275, दो मोटरसाइकिल का लॉक टूटा हुआ, एक डेल कंपनी का मॉनिटर, एक सीपीयू बगैर नंबर का दो मोपेड बाइक बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि मझिया टूटू का आपराधिक इतिहास रहा है, और वह पूर्व में भी जेल जा चुका है. मूल रूप से इस गिरोह द्वारा वाहनों का नंबर प्लेट बदलकर खरीद-बिक्री का काम किया जाता है. पूछताछ के क्रम में उसने अपने अपराध स्वीकार कर लिए. जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Kandra: राजनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के वाहनों का नंबर बदल कर खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार
Advertisement
<


