उदित वाणी, रांची: राज्य सरकार द्वारा कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल को गृह कारा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. जबकि दादेल के पास पहले से उद्योग विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार है.
वहीं मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चैबे को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग आईपीआरडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया. चैबे मुख्यमंत्री के सचिव के अलावा पहले से नगर विकास एवं आवास विभाग व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव तथा जुडको व जीआरडीए के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में है.
वहीं ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह को कैबिनेट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. अजय कुमार सिंह पहले से वित विभाग के अतिरिक्त प्रभार में हैं.
गौरतलब है कि बिचैलिया विशाल चैधरी के प्राइवेट कार्यालय में सरकारी फाइल निष्पादित करने संबंधी राजीव अरूण एक्का का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव समेत गृह कारा व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रधान सचिव के पद से हटा दिया गया था और उसके बाद से ही गृह कारा व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव का पद रिक्त था.


