उदित वाणी जमशेदपुर : साकची थाना छेत्र स्थित आहार होटल के पीछे गली में टाइगर मोबाइल के जवानों ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा. युवक की तलाशी लेने के बाद उसके पास से कुल 11 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. टाइगर मोबाइल के जवानों ने युवक को पकड़कर साकची पुलिस के हवाले कर दिया. वहां उससे पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को टाइगर मोबाइल का जवान सलमान अपनी ड्यूटी पर था. उसी दौरान उसे फोन आया कि कुछ युवक आहार होटल के पीछे वाली गली में अड्डेबाजी कर रहे हैं. सूचना पाकर सलमान उक्त स्थल पर पहुंचा तो सभी उसे देखकर भागने लगे. सलमान ने खदेड़कर एक युवक को पकड़ लिया. तलाशी लेने के बाद उसकी जेब से 11 पुड़िया ब्राउन शुगर मिला. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

