उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के पीछे (हथियाडीह के पास) स्थित प्रतिष्ठित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (Netaji Subhash Medical College and Hospital Adityapur) के ऑपरेशन थिएटर में आज एक अत्यंत महत्वपूर्ण और जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. अस्पताल के कुशल सर्जनों ने एक बड़ा कदम उठाते हुए महज तीन वर्ष के एक मासूम बच्चे के पेट से लगभग ढाई से तीन इंच लंबा लोहे का कांटी (कील) सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.
अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों की टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि
इतने छोटे बच्चे के पेट से इतनी बड़ी लोहे की कील को बिना किसी बड़ी क्षति के निकालना इस अस्पताल के लिए एक अलग और विशेष उपलब्धि माना जा रहा है. इस बेहद संवेदनशील ऑपरेशन को सफल बनाने में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं ऑपरेशन थिएटर (OT) के सभी तकनीकी स्टाफ का योगदान बेहद सराहनीय रहा. डॉक्टरों की मुस्तैदी और त्वरित फैसले की वजह से बच्चे को समय रहते एक नया जीवन मिल सका है.


