
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड में सीएनटी एक्ट के बावजूद आदिवासी जमीन की धड़ल्ले से खरीद बिक्री हो रही है. वर्तमान में जमीन माफियाओं द्वारा सीएनटी जमीन की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री का आरोप लगाते हुए आदिवासी भूमिज समाज ने इसपर रोक लगाने को लेकर गंभीरता दिखायी है.
समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को ज्ञापन सौंपकर इसपर रोक लगाने की मांग की. आरोप है कि पोटका अंचल क्षेत्र में जमीन माफियाओं द्वारा सीएनटी जमीन को ऊंचे दाम पर गैर सीएनटी व्यक्ति को बेचने के लिए एग्रीमेंट का सहारा लिया जा रहा है.
इसके तहत सीएनटी जमीन को 99 से 200 साल के लीज पर दिया जा रहा है. समाज द्वारा इसपर रोक लगाने की मांग की गई. मामले में विधायक ने सीएम से बात करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सिद्धेश्वर सरदार, हरीश चंद्र सिंह भूमिज, जयपाल सिंह, शत्रुघ्न सरदार आदि उपस्थित थे.

