
जानिए कौन है नोएल नवल टाटा
उदित वाणी, जमशेदपुर: संस्थापक दिवस समारोह में भाग लेने के लिए टाटा समूह के प्रमुख एन चन्द्रशेखरन के आने की संभावना कम है. टाटा स्टील ने अभी तक उनके आने की पुष्टि नहीं की है. पहले चेयरमैन के आने की बात थी. बताया जा रहा है कि नोएल नवल टाटा इस समारोह में भाग लेने आ रहे हैं. नोएल नवल टाटा, सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी हैं.
वह वर्तमान में टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास लिमिटेड और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष हैं. साथ ही टाइटन कंपनी लिमिटेड के उपाध्यक्ष हैं. नोएल टाटा, नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे हैं.
उन्होने पालमजी मिस्त्री ( जो टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारक हैं ) की बेटी आलू मिस्त्री से शादी की है. वे टाटा समूह के वर्तमान अध्यक्ष रतन टाटा के सौतेले भाई हैं. टाटा संस निदेशक मंडल में परिवार के एकमात्र सदस्य हैं.
टाइमलाइन
2 मार्च एनएनटीआई बिष्टुपुर में शाम को प्रदर्शनी का उदघाटन
2 मार्च शाम 6.30 बजे जुबिली पार्क स्थित जेएन टाटा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन, साथ ही जुबिली पार्क स्थित लाइटिंग और अग्नि संरचना का उदघाटन, इसी दिन नेचर ट्रेल और कोविड वारियर पार्क के उदघाटन की संभावना है
3 मार्च सुबह 8.30 मिनट पर टाटा मोटर्स प्लांट में संस्थापक को श्रद्धांजलि
3 मार्च सुबह 8.30 बजे से टाटा स्टील वर्क्स में संस्थापक दिवस समारोह, पहले विभिन्न झांकियां निकलेंगी और फिर जेएन टाटा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे अधिकारी
3 मार्च सुबह 9.30 बजे पर पोस्ट पार्क में श्रद्धांजलि समारोह, शहरवासियों को संबोधित करेंगे मुख्य अतिथि

