उदित वाणी कांड्रा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला द्वारा बच्चों से जुड़े समस्यायों के संबंध में मासिक ओरियंटेशन मीटिंग का आयोजन किया गया । जिसका उद्देश्य बच्चों से संबंधित समस्याओं पर संवाद एवम् विचार विमर्श किया जाना था। इस बैठक में जिले के डीसीपीओ संतोष ठाकुर , जेजेबी, सीडब्ल्यूसी, चाइल्ड लाइन सरायकेला के सदस्य, सरायकेला थाना से एसजेपीयू के नोडल अफसर, सीडब्ल्यूसी के सपोर्ट पर्सन पी एल वी श्रीमती नंदिता पाणिग्रही एवं श्रीमती रिंकी महतो उपस्थित रहे। इस बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार कुमार क्रांति प्रसाद ने बच्चों से संबंधित समस्याओं पर संवाद एवम समीक्षा द्वारा निराकरण की दिशा में प्रयास करने को उपस्थित विभागों के प्रतिनिधियों को कहा, साथ ही स्पॉन्सरशिप स्कीम के अपडेशन करने को कहा एवम् संबंधित विभागों को आग्रह किया की जमीनी स्तर पर अपने कार्य को पुख्ता तरीके से लागू करें और अपने स्कीम्स के विषय में लोगों को जागरूक करें।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Kandra: जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला द्वारा बच्चों से जुड़े समस्यायों के संबंध में मासिक ओरियंटेशन मीटिंग का आयोजन
Advertisement
<


