
उदित वाणी, जमशेदपुर: अरका जैन यूनिवर्सिटी में आज देश की तीसरी सबसे बड़ी नेशनल बैंक एक्सिस बैंक में प्लेसमेंट ड्राइव ऑर्गेनिसे किया. इसमें एमबीए के छात्रों ता चयन जॉब के लिए किया गया.
प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्यता एमबीए पास आउट बच्चे भाग ले सकते थे। यह प्लेसमेंट एक्सिस बैंक ने असिस्टेंट मैनेजर के प्रोफाइल के लिए यह प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया. जिसमें इंटरव्यू से छात्रों को गुजारना पड़ा। पहले राउंड में ऑनलाइन टेस्ट एवं दूसरे राउंड में बिजनेस राउंड इंटरव्यू आयोजित किया गया.
इसमें कुल 30 एमबीए के छात्रों ने भाग लिया और अंतिम रूप से 2 छात्रों का चयन हुआ। छात्रों को अभी 2 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग के बाद छात्रों को पैनइंडिया कहीं भी जॉब लोकेशन दिया जा सकता है एवं छात्रों को पांच लाख के सालाना पैकेज ऑफर किया गया है.
इस प्लेसमेंट ड्राइव से छात्रों में काफी हर्ष का माहौल है. खासकर इंडिया में छात्र प्लेसमेंट के लिए ही पढ़ाई करते हैं और उनकी इच्छा आकांक्षा होती है कि वह अच्छा से अच्छा प्लेसमेंट लेकर निकले.
अंतिम रूप से जो विद्यार्थी चयनित हुए उनमें मानसी मुखर्जी एवं संदीप सहा (एमएबीए) शामिल हैं. कुलपति डॉ एसएस राज़ी एवं प्लेसमेंट हिमांशु कुमार सिन्हा ने छात्रों के चयन पर दोनों ही छात्रों को बहुत-बहुत बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.


