
उदित वाणी जमशेदपुर: 7 मई को शाम 4 बजे टिनप्लेट गुरूद्वारा से निकलनेवाले खालसा दिल्ली फतह मार्च में पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी प्रभात कुमार शामिल होंगे. सिख कौम के जनरल जस्सा सिंह रामगढिय़ा की 300वीं शताब्दी और अकाली फूला सिंह की 200वीं शताब्दी को समर्पित मार्च के लिए एसएसपी को आमंत्रण देने सेंट्रल गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, कैशियर गुुरनाम सिंह, सलाहकार जसपाल सिंह आदि गए थे. एसएसपी ने उनका आमंत्रण स्वीकार कर लिया है.
Advertisement
<

