
उदित वाणी, रांची: विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन बिना किसी शोर-शराबे के चला. राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के विधायक सदन में शांतिपूर्वक कार्यवाही को संचालित होने दिया.
बताया गया कि जी-20 की बैठक में हिस्सा लेने आ रहे विदेशी प्रतिनिधियों के आगमन को लेकर 3 मार्च तक सदन में हो हंगामा नहीं करने का निर्णय लिया गया है. यद्यपि भाजपा विधायकों ने सदन के मुख्य द्वारा पर नियोजन नीति के मामले में हाथों में तख्ती लेकर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
झामुमो के लोबिन हेम्ब्रम ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बहंगी लेकर विस परिसर में किया प्रदर्शन
इधर नियोजन नीति को लेकर झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम अपनी ही सरकार के खिलाफ बहंगी लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनकी नहीं सुनते हैं.
जनता को यह सरकार भरमा रही है. जल, जंगल, जमीन के नाम पर सत्ता में आनेवाली हेमंत सरकार में इसी का दोहन हो रहा है. स्थानीय व नियोजन नीति नहीं बनाई गई. युवाओं को झांसा दिया जा रहा है. पेसा कानून का उल्लंघन किया जा रहा है. सीएनटी-एसपीटी एक्ट का उल्लंघन करके आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही है.

