
उदित वाणी, जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए कोचिंग देने की तैयारी है. इस निशुल्क कोचिंग में दाखिला के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी.
सफल होने के बाद ही प्रवेश मिलेगा और अनुभवी शिक्षकों के द्वारा तैयारी करने का मौका मिलेगा. इसमें नेट-जेआरएफ समेत अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी. प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए 28 फरवरी तक केयू के वेबसाइट के माध्यम से विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं.
कोचिंग सेंटर के को-ऑडिनेटर डॉ विष्णु सिन्हा ने कहा कि 3 मार्च को 10.30 से परीक्षा होगी. यह परीक्षा पीजी विभाग के कॉमर्स डिपार्टमेंट में आयोजित की जायेगी. इसमें यूजी व पीजी के विद्यार्थी आवेदन कर सकते है. कोल्हान विवि से पास हो चुके विद्यार्थी भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

