उदित वाणी जमशेदपुर: मानगो पारस नगर के रहने वाले मनोज राय के परिजनों एवं बस्ती वासियों ने आज उलीडीह थाना में प्रदर्शन कर मामले में कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि मनोज राय की हत्या की गई है, उसके शरीर के चारों और गहरे जख्म के निशान है। मृतक की पत्नी सोनी देवी ने बताया कि बीते रात मोबाइल पर मनोज से बात हुई थी। उसके बाद से लगातार उसका मोबाइल बंद आ रहा था। सोनी ने कहा कि वे बिल्कुल ठीक थे। कहा कि मनोज की हत्या अवैध शराब भट्टी के बाहर पीट-पीटकर कर दी गई है और पुलिस मामले की लीपापोती कर रही है।
मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह कहा कि मनोज राय की पत्नी जो लिखित देगी वही माना जाएगा। बता दें कि मृतक मनोज राय का मोबाइल भी बरामद नहीं हुआ है। विकास सिंह ने कहा कि उलीडीह थाना के सरंक्षण में पूरा क्षेत्र अवैध शराब का होलसेल मंडी बना हुआ है। पूरे जिले में यहीं से अवैध शराब की सप्लाई होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध शराब के कारोबार में कोई बाधा उत्पन्न न हो, इसलिए पुलिस मामले की लीपापोती करना चाहती है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: मनोज राय के परिजनों थाना में किया प्रदर्शन, कहा अवैध शराब भट्टी के बाहर हुई है हत्या
Advertisement
<


