उदित वाणी कांड्रा: श्री श्री शिव काली मंदिर समिति, न्यू हाऊसिंग कॉलिनी,वरिष्ठ नागरिक संघ एवं प्रभात नगर विकाश समिति के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 1 अप्रैल अपराह्न 4.30 बजे से श्री श्री शिव काली मंदिर परिसर में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती संध्या प्रधान के सम्मान में नागरिक अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित करने का निर्णय लिया किया गया है। आदित्यपुर वार्ड- 17 में रहने वाली श्रीमती संध्या प्रधान न्यू कॉलोनी उत्क्रमित हाई स्कूल, आदित्यपुर में वर्तमान में प्रधानाध्यापिका पद पर कार्यरत हैं एवं शिक्षिका महोदया अपनी उत्कृष्ट सेवा के बाद दिनांक 31 मार्च को सेवानिवृत हो रहीं हैं।
इस सिलसिले में मंदिर समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में समिति एवं वार्ड- 17 में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की एक बैठक मंदिर परिसर में रखी गई थी, जिसमें मंदिर समिति के संयोजक आर एन प्रसाद, उपाध्यक्ष उमेश दुबे, कैलाश पाठक, पूर्व अध्यक्ष श्री उपेन्द्र ठाकुर, जवाहर सिंह मामाजी, वरिष्ठ नागरिक संघ के महासचिव रामचंद्र पासवान, प्रमोद गुप्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला- खरसावां के उपायुक्त अरवा राजकमल, विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर नगर आयुक्त, नगर निगम आदित्यपुर गिरिजा शंकर प्रसाद एवं एडीसी सरायकेला सुबोध कुमार तथा सम्मानित अतिथि के रूप पुरेंद्र नारायण सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष , आदित्यपुर नगर परिषद को आमंत्रित किया गया है।इस कार्यक्रम के लिए जिले के उच्चस्थ पदाधिकारियों की सहमति श्रीमति संध्या प्रधान उत्कृष्ट एवं निस्वार्थ सेवा के प्रति सम्मान परिलक्षित करता है। श्रीमति प्रधान के सम्मान में आयोजित यह कार्यक्रम वार्ड- 17 सहित आदित्यपुर के समस्त नगरवासियों के लिए गौरांवित होने के साथ साथ उच्चस्थ अधिकारियों से भी रूबरू होने का अवसर प्रदान करता है। आस पास रहने वाले सभी नगरवासियों से निवेदन किया गया है कि इस अभिनंदन समारोह में शामिल होकर श्रीमती प्रधान को अपना स्नेह सुमन प्रदान करें एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाये।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Kandra : 1 अप्रैल को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान के सम्मान में नागरिक अभिनंदन सह सम्मान समारोह
Advertisement
<


