उदित वाणी जमशेदपुर : बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 1 निवासी नेहा सिंह को उनके देवर सोनू सिंह उर्फ अमित कुमार सिंह ने घरेलू काम नहीं करने पर रॉड से मार कर घायल कर दिया. घटना की सूचना पाकर पहुंची नेहा की बड़ी बहन रुपा सिंह पर भी हमला किया गया. नेहा और रुपा किसी तरह बिरसानगर थाना पहुंची. वहां शिकायत करने पर दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया. नेहा के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. घायल नेहा ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पूर्व दीपक सिंह से हुई थी. उन्हें एक बेटा भी है. शादी के बाद से ही ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे हैं. दो माह पूर्व देवर सोनू और देवरानी पूजा दिल्ली से रहने आए है. दोनों लगातार मारपीट करते रहते हैं. सोमवार को उनकी तबीयत खराब थी, जिस कारण वह घर का काम नहीं कर पा रही थी. दूसरी ओर घर वाले काम करने का दबाव बना रहे थे. इसी बीच सोनू ने रॉड से हमला कर दिया. जब उन्होंने अपनी बहन को फोन कर बुलाया तो उसपर भी हमला कर दिया. अब ससुराल वाले बेटे को भी अपने साथ ले गए हैं. इस मामले में नेहा ने थाने में लिखित शिकायत की है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


