उदित वाणी, घाटशिला : डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत डोमजुड़ी पंचायत के राजदोहा गांव में ग्रामीणों के साथ “राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस” मनाया गया और इस अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ग्रामीणों को डालसा द्वारा दी जा रही गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क विधिक सेवा के बारे में जानकारी दी गई और ये कानूनी सेवा महिला,बच्चें,दिव्यांग,आदिवासी एवं जिनके सालाना आय तीन लाख रुपए से कम है उन जैसों को बिल्कुल मुफ्त दी जाती है इस बात की जानकारी दी गई।बहुत सारे लोगों को पता नहीं होने के कारण छोटे मोटे मामले में भी लंबे समय तक उलझे रहते हैं उन जैसों को डालसा कम समय में एवं निःशुल्क विधिक सेवा प्रदान करती है साथ ही विभिन्न प्रकार की ऋण एवं लंबित वादों से भी लोगों को लोक अदालत का शिविर लगा कर छुटकारा दिलाती है।सांप के काटने से,अज्ञात वाहन के चपेट में आकर,पानी में डूबने से,विद्युत स्पर्शाघात आदि से अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो उसे नियमानुसार मुआवज दिलवाने के काम भी डालसा द्वारा की जाती है।डालसा में कार्यरत पी एल वी के द्वारा डोर टू डोर विधिक जागरूकता अभियान चला कर बाल विवाह,बाल मजदूरी,घरेलू हिंसा,मानव तस्करी,नशा मुक्ति के खिलाप जागरूकता अभियान चलाते हैं और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सेवा पहुंचाने के साथ साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करते हैं और उनके कानूनी अधिकार दिलाते हैं।नालसा योजना 2015 के तहत नशा पीड़ितों को नशा से होने वाले बीमारियां से अवगत कराने के साथ साथ जरूरतमंद का इलाज करवाने में मदद किया जाता है और नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान भी समय समय पर चलाए जाते हैं।झालसा के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को प्रचार प्रसार कर जन जन तक इसका लाभ पहुंचाने का कार्य किया जाता है।मौके पर ग्रामीणों के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,मकरो कर्मकार,सुमित कुमार गोप,बीरबल सरदार आदि मौजूद थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement


