उदित वाणी, जमशेदपुर: लौहनगरी के पुराना सोनारी बस्ती स्थित विकास समिति मैदान में आगामी 16 मई शनिवार को झारखंड की लोक संस्कृति के प्रतीक छऊ नृत्य का शानदार आयोजन होने जा रहा है। कारमेल जूनियर कॉलेज के पीछे स्थित मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ‘विकास समिति’ की एक अहम बैठक अध्यक्ष धनंजय महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ होगी शुरुआत
समिति के अध्यक्ष धनंजय महतो ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ रात्रि 10 बजे होगा। छऊ नृत्य के प्रदर्शन से पूर्व झारखंड आंदोलन के पुरोधा शहीद निर्मल महतो, पूर्व सांसद स्वर्गीय सुनील महतो और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
सांसद और विधायक समेत कई दिग्गज होंगे शामिल
इस सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक सरयू राय, सविता महतो और सोमेश चंद्र सोरेन के नाम शामिल हैं। इनके अलावा झामुमो जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, आस्तिक महतो, फणिन्द्र महतो, सुखदेव महतो, लाल्टू महतो, गोपाल महतो, अशोक कुमार सिंह और अजय रजक सहित कई गणमान्य लोग इस उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।
पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध टीमें बढ़ाएंगी मान
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की दो दिग्गज टीमें अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी:
सहाय संघ, चकिरबन: उस्ताद त्रिलोचन महतो के नेतृत्व में।
सनराइन छऊ अकादमी, लावजोड़ा: उस्ताद निबारन महतो के नेतृत्व में।
सफलता के लिए आयोजन समिति का गठन
कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एक नई आयोजन समिति का गठन किया गया है:
अध्यक्ष: धनंजय महतो
संयोजक: अशोक कुमार सिंह
महासचिव: अखिलेश्वर महतो, नवीन महतो, अजय रजक, चित्तो मंडल, कमल महतो, मनोज महतो एवं कार्तिक महतो।
उपाध्यक्ष: रामू महतो, कमल आदित्य, गोरा चंद दास।
सचिव: अशोक महतो, स्वपन राय, उत्तम महतो, निपुण मिश्रा।
कोषाध्यक्ष: तारापदो महतो।
बैठक में धनेश कर्मकार, तपन महतो, निपुन मिश्रा, छोटू रजक, बिजली सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन उत्तम महतो द्वारा किया गया।


