
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने मंगलवार को एक साथ कई महत्वपूर्ण सर्कुलर जारी किए हैं, जिनमें विभिन्न सोसायटी, ट्रस्ट, अस्पताल, स्कूल समितियों और वेलफेयर संगठनों में नई नियुक्तियां और पुनर्गठन किया गया है. इन सर्कुलरों में मुख्य रूप से अमित कुमार सिंह, वरुण बजाज और एचआर विभाग के कई अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. अमित कुमार सिंह को कई सोसायटियों में महत्वपूर्ण भूमिका
अमित कुमार सिंह, हेड – स्टेट्यूटरी कॉम्प्लायंस मैनेजमेंट एंड सोसायटीज एंड कॉर्पोरेट रिलेशंस को निम्नलिखित सोसायटियों/ट्रस्टों में नामित किया गया है-मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल (एमटीएमएच)-मानद सचिव, स्टील वर्कर्स वेलफेयर सोसायटी (एसडब्ल्यूडब्लूएस)- मानद सचिव, टिस्को एम्प्लॉई हाउसिंग एंड वेलफेयर सोसायटी – ज्वाइंट सेक्रेटरी और सेवा सदन – सचिव. इसके अलावा वे आर्देशिर दलाल मेमोरियल अस्पताल, जमशेदपुर ब्लड सेंटर, जमशेदपुर आई हॉस्पिटल, कांतिलाल गांधी मेमोरियल अस्पताल, टिनप्लेट लेडीज वेलफेयर एसोसिएशन, जमशेदपुर स्कूल ऑफ आर्ट, जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट नगर ट्रस्ट आदि में सदस्य या ट्रस्टी के रूप में शामिल किए गए हैं.
एचआर अधिकारियों की नियुक्तियां
एचआर विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न सोसायटियों और ट्रस्टों में नियुक्त किया गया है. इनमें प्रमुख नाम हैं: जुबिन पालिया (सीएचआरओ इंडिया मैनुफैक्चरिंग), टाटा स्टील जनरल ऑफिस रिक्रिएशन क्लब के चेयरमैन और टाटा स्टील चैरिटेबल ट्रस्ट के सेक्रेटरी. अंकिता मिश्रा, बिस्वजीत पाल, चंद्रशेखर कुमार, दीपक वर्गीज, गणेश मिश्रा, सत्यम कुमार, शुभ्रा सिंह आदि को विभिन्न अस्पतालों, बाल विहार, नवजीवन वेलफेयर सेंटर, जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन आदि में सदस्य बनाया गया है. स्नेहा को जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, आर्देशिर दलाल अस्पताल और जमशेदपुर आई हॉस्पिटल में सदस्य बनाया गया है.
स्कूल समितियों का पुनर्गठन
एक अन्य सर्कुलर के तहत विद्या ज्योति स्कूल, गम्हरिया की एपेक्स स्कूल कमेटी और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी का पुनर्गठन किया गया है. एपेक्स स्कूल कमेटी की चेयरपर्सन चित्रा शर्मा को बनाया गया है, जबकि अमित कुमार सिंह को सदस्य बनाया गया है. स्कूल मैनेजमेंट कमेटी में भी चित्रा शर्मा चेयरपर्सन हैं. अमित कुमार सिंह सदस्य हैं. अन्य सदस्यों में आनंद कुमार सिंह, अंशु कुमार झा, अरुण कुमार, झुमझुमी नंदी, कमलेश कुमार, मिली सिन्हा, प्रमोद कुमार, सत्य सुंदर बेहरा और सुनील कुमार झा (सचिव) शामिल हैं.
वरुण बजाज को भी नई जिम्मेदारियां
वरुण बजाज, चीफ कारपोरेट सर्विसेस, टाटा स्टील जमशेदपुर को आर्देशिर दलाल मेमोरियल अस्पताल, जमशेदपुर आई हॉस्पिटल, टाटा स्टील जूलॉजिकल सोसायटी, टिस्को एम्प्लॉयी हाउसिंग सोसायटी, जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट नगर ट्रस्ट (मैनेजिंग ट्रस्टी) और सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस में विशेष भूमिकाएं सौंपी गई हैं. ये नियुक्तियां टाटा स्टील के विभिन्न सामाजिक, चिकित्सा, शैक्षणिक और वेलफेयर गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से की गई हैं.

