
उदित वाणी, जमशेदपुर : फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस) की वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली मासिक बैठक शुक्रवार को बिष्टुपुर के एक होटल में आयोजित हुई. बैठक में सदस्यों, अतिथियों व दानदाताओं की अच्छी उपस्थिति रही. अभिषेक गर्ग के संचालन व अध्यक्ष राजेश मित्तल के स्वागत भाषण से कार्यक्रम शुरू हुआ. कार्यकारी अध्यक्ष सुनील बग्रोड़िया ने ओटीएस संग्रह व आगामी वार्षिक मिलन की रूपरेखा पर चर्चा की.

डॉ. ऋचा अंगिक का स्वास्थ्य जागरूकता सत्र
मुख्य अतिथि डॉ. ऋचा अंगिक (एमडीएस, ओरल मैक्सिलोफेशियल सर्जन, स्टील सिटी नर्सिंग होम, बिष्टुपुर) ने दंत एवं फेसियल स्वास्थ्य की गहराई समझाई. उन्होंने बताया- मुंह में पूरे ग्रह की आबादी से ज्यादा बैक्टीरिया रहते हैं, दांत शरीर का एकमात्र हिस्सा जो खुद मरम्मत नहीं कर सकता. गम डिजीज से हृदय रोग, डायबिटीज, कैंसर व अल्जाइमर का खतरा दोगुना हो जाता है.

मिथक भंजन व सलाह: ब्रशिंग से खून आना सामान्य नहीं, बल्कि गिंगिवाइटिस का संकेत. चीनी के अलावा एसिडिक ड्रिंक्स भी कैविटी का कारण. सफेद दांत स्वस्थ नहीं हो सकते. मैक्सिलोफेशियल सर्जरी जटिल एक्सट्रैक्शन, फेसियल ट्रॉमा, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग व इम्प्लांट्स के लिए जरूरी. डॉ. अंगिक ने नियमित जांच, सही ब्रशिंग (45° कोण, 2 मिनट) व डिजिटल तकनीक (3D स्कैनिंग, लेजर) अपनाने की सलाह दी.
अंत में दीपक डोकानिया ने धन्यवाद दिया. बैठक ने स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा दिया.

