
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने गुरुवार 9 अक्टूबर को टाटा समूह के चेयरमैन रहे रतन टाटा साहब को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने बारी-बारी से स्वर्गीय रतन टाटा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि रतन टाटा साहब के व्यक्तित्व का बखान करना सूरज को दीया दिखाने जैसा है. वो मजदूरों में खासे लोकप्रिय थे. उनके शहर आगमन पर लोग उनकी एक झलक पाने के लिए लालायित रहते थे.
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि इतने बड़े औद्योगिक घराने से जुड़े रहने के बावजूद उनकी सरलता , समाजसेवा तथा मानवीय मूल्यों के प्रति जुनून काबिले तारीफ रहा है. उन्होंने कहा कि रतन टाटा साहब सबों के लिए आदर्श रहे. उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सब उनके व्यक्तित्व से सीख लें.

