उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने दो महत्वपूर्ण सर्कुलर जारी कर टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज और स्कूल ऑफ आउटडोर लीडरशिप (एसओएल) के गवर्निंग बॉडी का पुनर्गठन किया है. ये बदलाव संगठनात्मक परिवर्तनों के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं.
टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज-इसके टाटा स्टील के वीपीसीएस डीबी सुंदरा रामम बनाए गए हैं. इसके अलावा मैनेजिंग ट्रस्टी, अमिताभ (हेड-स्किल डेवलेपमेंट, टीएसएफ), ट्रस्टी- मुकुल विनायक चौधरी (चीफ स्पोर्ट्स), रवि राधाकृष्णन (चीफ एविएशन सर्विसेस), सौरव रॉय (चीफ, सीएसआर), उत्तम सिंह (वीपी ऑपरेशंस, टाटा स्टील कलिंगानगर) और ट्रेजरर- अनुज मेहंदीरत्ता (हेड-बिजनेस फाइनांस, कारपोरेट सर्विसेस). अन्य आमंत्रित सदस्य हैं- अमित कुमार सिंह, बछेन्द्री पॉल और तुलिका चटर्जी.
स्कूल ऑफ आउटडोर लीडरशिप गवर्निंग बॉडी
इसके चेयरमैन टाटा स्टील के वीपीसीएस डीबी सुंदरा रामम बनाए गए हैं. अन्य सदस्य हैं-आकाश, अनुज मेहंदीरत्ता, मनीष सिन्हा, राहुल कुमार, रवि राधाकृष्णन, तुलिका चटर्जी, वरुण शर्मा, अमन मिश्रा
और मुकुल विनायक चौधरी (सेक्रेटरी). दोनों पुनर्गठित बोर्डों पर टीवी नरेंद्रन, सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, टाटा स्टील की मुहर लगी है. यह पुनर्गठन टाटा स्टील के एडवेंचर, स्पोर्ट्स, स्किल डेवलपमेंट और आउटडोर लीडरशिप कार्यक्रमों को और मजबूती प्रदान करेगा. ये बदलाव कंपनी के कारपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी और युवा विकास कार्यक्रमों को नई दिशा देने वाले माने जा रहे हैं.


