
अब केवल 425 बाई सिक्सकर्मी रह गये है
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ने बाई सिक्स के स्थायीकरण की कड़ी में गुरुवार 25 दिसंबर को लेबर ब्यूरो कार्यालय में स्थायी होने वाले 225 अस्थाई कर्मियों की सूची जारी कर दी. उल्लेखनिय है कि यूनियन, प्रबंधन एवं सरकार के बीच हुए समझौता के अनुसार हर तीन माह में 225 अस्थाई कर्मियों का स्थायीकरण करने का लिया गया था. उसी क्रम में यह नौवां बैच है. स्थायी पूल में आने वाले बाई सिक्स कर्मियों को यूनियन महामंत्री आरके सिंह ने बधाई दी है. उल्लेखनीय है कि टाटा मोटर्स ने विश्वकर्मा पूजा से पहले बोनस समझौते के दौरान 375 बाई सिक्सकर्मियों का स्थायीकरण किया था. सूची को देखने के लिए लेबर ब्यूरो पर देर रात कर्मचारियों की भीड़ लगी रही. समझौते के तहत कुल 2700 कर्मियों का स्थायीकरण होना है. 650 बाई सिक्सकर्मी बचे थे, जिसमें से 225 की स्थायीकरण सूची जारी हुई है. इस तरह अब केवल 425 बाई सिक्स कर्मी बच गये है, जो जून माह तक स्थायी हो जाएंगे.
5 जनवरी से 9 फरवरी के बीच होगा मेडिकल
इस सूची में शामिल कर्मियों का मेडिकल टेस्ट 5 जनवरी से बैचवार होगा. जिनकी ड्यूटी ए शिफ्ट में होगी, वे दूसरे हॉफ में और जो बी शिफ्ट में होंगे, वे पहले हॉफ में रिपोर्ट करेंगे. रिपोर्टिंग के दौरान अपने सारे प्रमाण पत्र और दस्तावेज लाने हैं.

