
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के वरीय उपाध्यक्ष डॉ. शाहनवाज आलम के कदमा स्थित आवास पर ईद की खुशियां मनाई गईं. इस उत्सव में टाटा स्टील एवं अन्य कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी तथा यूनियन के पदाधिकारी शामिल हुए.
इस अवसर पर टाटा स्टील एवं संबद्ध कंपनियों के प्रमुख अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक अभिजीत नानोटी टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रामम, ट्यूब डिवीजन के ईआईसी राजीव मंगल, टिनप्लेट डिवीजन के ईआईसी उज्ज्वल चक्रवर्ती, जेसीएपीसीपीएल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रवि प्रसाद, टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश कुमार सिंह, यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह सहित अन्य सम्मानित अधिकारी और टाटा वर्कर्स यूनियन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे. समारोह में ईद की मुबारकबाद साझा की गई, साथ ही औद्योगिक सद्भाव, श्रमिक-प्रबंधन सहयोग और सामाजिक एकता पर चर्चा हुई. डॉ. शहनवाज आलम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और सभी को ईद की मुबारकवाद दी.

