Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
JHARKHAND: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मां कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की खुशहाली की कामना
उदित वाणी, गुवाहाटी : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज असम के गुवाहाटी स्थित सुप्रसिद्ध मां कामाख्या मंदिर में मत्था टेका। मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और समस्त झारखंड वासियों के मंगल की कामना की। सुख, समृद्धि और शांति की कामना मां कामाख्या के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य की जनता के लिए सुख, समृद्धि, शांति और उन्नति की प्रार्थना की। उन्होंने माता रानी से झारखंड के उज्जवल भविष्य और हर नागरिक की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई पूजा इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों ने पूरे…
उदित वाणी कोलकाता: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। राज्य में अब तक की सबसे बड़ी अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है, जिससे चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा सके। राज्य में करीब 2,400 अर्धसैनिक कंपनियों के जवान तैनात किए गए हैं। इनकी कुल संख्या लगभग 2,40,000 बताई जा रही है। खास बात यह है कि यह तैनाती पिछले चुनाव के मुकाबले दोगुने से भी अधिक है, जो इस बार सुरक्षा को लेकर प्रशासन की गंभीरता को दर्शाती है। इतना ही…
JHARKHAND: टिनप्लेट डिवीजन का CSR प्रयास,कॉलेज में फायर सेफ्टी ड्रिल आयोजित, छात्राओं को मिला आपातकालीन स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण
उदित वाणी झारखंड : टिनप्लेट डिवीजन के कर्मचारियों द्वारा जॉइंट डिपार्टमेंटल काउन्सिल (JDC) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे स्वयंसेवी पहल के तहत, दिनांक 06.04.2024 को टिनप्लेट यूनियन महिला महाविद्यालय में अग्नि सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया. यह Fire Safety Awareness Program Jamshedpur और safety training initiative के रूप में आयोजित हुआ. 95 छात्राएं और 11 शिक्षक हुए लाभान्वित एक घंटे के इस सत्र से 95 छात्राएं और 11 शिक्षक लाभान्वित हुए तथा इसमें आग के खतरों और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया. यह student safety awareness और fire hazard training…
Jharkhand hotel raid: झारखंड के नामचीन होटलों में छापेमारी, 14 जोड़े पकड़े गए, 3 होटल सील
उदित वाणी झारखंड : झारखंड के गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित नामचीन होटलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कई होटलों में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया। एसडीएम-एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी छापेमारी एसडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ की गई। टीम में डीएसपी मुख्यालय, सीओ, दो इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। शहर के चार होटलों की जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। 14…
JHARKHAND: रेलवे ट्रैक पर अब नहीं आएंगे हाथी’: 193 करोड़ की फेंसिंग और एआई तकनीक से बदलेगा पूरा सिस्टम
उदित वाणी चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल में हाथियों की सुरक्षा और ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने आसनबनी से झारसुगुड़ा स्टेशन तक रेलवे लाइन की घेराबंदी (फेंसिंग) के लिए 193 करोड़ रुपये से अधिक की योजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत लगभग 270 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के दोनों ओर मजबूत बैरिकेडिंग की जाएगी, जिससे हाथियों और अन्य मवेशियों के ट्रैक पर आने की घटनाओं पर रोक लगेगी। चार महीने पहले किए गए सर्वे के आधार पर यह फैसला लिया गया है। मंजूरी मिलते…
उदित वाणी जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कदमडीह अंतर्गत रेंगटाडीह में एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां शराब के नशे में धुत एक युवक ने 40 वर्षीय परमेश्वर सिंह सरदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी बुधराय उर्फ अंठूल (20) सुबह करीब 10 बजे शराब पीकर परमेश्वर के घर में जबरन घुस गया और खटिया पर बैठ गया। जब परमेश्वर की पत्नी और मां ने इसका विरोध किया, तो उसने उग्र होकर घर में हंगामा किया, खटिया पलट दी और पत्थर चलाकर परमेश्वर की मां…
JHARKHAND: टाटानगर में ट्रेनों की देरी पर बवाल, सरयू राय के नेतृत्व में स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन,देखें VIDEO
उदित वाणी झारखंड: यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के विरोध में मंगलवार से टाटानगर रेलवे स्टेशन पर धरना शुरू हो गया। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy के नेतृत्व में स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं और समाजसेवी शामिल हुए। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। डंका बजाकर जताया विरोध, रेलवे पर लगाए गंभीर आरोप धरनास्थल पर प्रदर्शनकारियों ने डंका बजाकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि रेलवे मालगाड़ियों…
Best University in Jharkhand: BIT Mesra को ‘वेटरन्स इंडिया’ ने घोषित किया झारखंड का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय, छात्र विकास और नेतृत्व निर्माण में को मिला प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड
उदित वाणी, रांची: रांची स्थित बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा (BIT Mesra) को वेटरन्स इंडिया द्वारा ‘प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड्स’ (Pride of Nation Awards) के अंतर्गत झारखंड का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय घोषित किया गया है। यह सम्मान संस्थान को छात्र विकास, सामुदायिक सहभागिता, नेतृत्व निर्माण तथा कक्षा के बाहर मूल्य-आधारित शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। वेटरन्स इंडिया और प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड्स वर्ष 2015 में स्थापित वेटरन्स इंडिया (Veterans India) एक राष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है, जिसका नेतृत्व भारतीय सशस्त्र बलों के पूर्व सदस्यों द्वारा किया जाता है। यह संगठन देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों…
JAMSHEDPUR: ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा देश, निर्बाध आपूर्ति का खुलेगा रास्ता, जमशेदपुर के इंजीनियर सौम्य दीप ने जापान के टोक्यो में प्रस्तुत किया अपना शोध पत्र
उदित वाणी, जमशेदपुर : सोनारी निवासी मैकेनिकल इंजीनियर सौम्य दीप ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का मान बढ़ाते हुए ऊर्जा क्षेत्र में एक नई क्रांति की संभावना जगा दी है। जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित प्रतिष्ठित ‘एनर्जी टेक कॉन्फ्रेंस 2026’ के दौरान सौम्य दीप ने एक ऐसा अभिनव शोध पत्र प्रस्तुत किया, जो भविष्य में देश को ऊर्जा के क्षेत्र में न केवल आत्मनिर्भर बना सकता है, बल्कि निर्बाध आपूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करेगा। वर्तमान में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में प्रशासक के पद पर कार्यरत सौम्य दीप स्वतंत्र रूप से भौतिकी और ऊर्जा के जटिल विषयों पर शोध कर…
Tata Steel Adventure Foundation: एवरेस्ट फतह करने वाले TSAF प्रमुख हेमंत गुप्ता का इस्तीफा, बेंगलुरु में शुरू करेंगे अपना स्टार्टअप
उदित वाणी, जमशेदपुर : कई युवा सपने देखते हैं, लेकिन उनमें से बहुत कम दिल की आवाज़ सुनकर उस पर चल पड़ते हैं. हेमंत गुप्ता (Hemant Gupta) उन चुनिंदा लोगों में से एक हैं, जिन्होंने IIT (आईआईटी) की चमकदार डिग्री को छोड़कर Mountaineering (पर्वतारोहण) जैसे “ऑफ-बीट” रास्ते को चुना और न सिर्फ खुद को साबित किया, बल्कि हजारों युवाओं की जिंदगी को नई दिशा दी. सपनों से शुरू हुई कहानी 2011 में हेमंत गुप्ता Tata Steel (टाटा स्टील) में Graduate Engineer Trainee (GET) के रूप में ज्वाइन हुए. उनकी पढ़ाई आईआईटी से हुई थी, जहां टेक्निकल स्किल्स सीखी जाती हैं, लेकिन…
