Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
यूनियन परिसर में विदाई समारोह का आयोजन जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन (TWU) परिसर में आज, 08 अप्रैल 2026 को एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर टाटा स्टील के 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। ये सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी यूनियन के सम्मानित सदस्य रहे हैं, जिन्हें उनके लंबे सेवाकाल और योगदान के लिए भावभीनी विदाई दी गई। यूनियन नेतृत्व ने किया भव्य स्वागत समारोह में यूनियन के शीर्ष पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष श्री संजीव कुमार चौधरी, डिप्टी प्रेसिडेंट श्री शैलेश कुमार सिंह और महासचिव श्री सतीश कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मियों का स्वागत किया।…
Farewell Ceremony at Union Premises Udit Vani, Jamshedpur: A formal farewell function was organized today, April 8, 2026, at the Tata Workers’ Union (TWU) premises to honor the service of 18 retired employees of Tata Steel. These retirees, who are also members of the Union, were recognized for their long-standing dedication and professional journey. Warm Welcome by Union Leadership The event saw the presence of the top brass of the Tata Workers’ Union. Sri Sanjeev Kumar Choudhary (President), Sri Shailesh Kumar Singh (Deputy President), and Mr. Satish Kumar Singh (General Secretary) led the proceedings. They were joined by Mr.…
Adityapur: आदित्यपुर में नई जलापूर्ति योजना की टेस्टिंग शुरु बगैर फिल्टर पानी से टंकी और पाइप लाइन के लीकेज की हो रही है जांच
उदित वाणी, आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में नई जलापूर्ति योजना के तहत जलापूर्ति हेतु टेस्टिंग शुरू कर दी गई है. परीक्षण के दौरान योजना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है. इस परियोजना का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर और नियमित जल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है. टेस्टिंग सफल रहने के बाद इस योजना को शीघ्र हीं पूरी तरह लागू किया जाएगा. पीने योग्य नहीं है पानी नगर निगम के सिटी मैनेजर अजय कुमार ने बताया कि परीक्षण के दौरान सीतारामपुर डैम से बिना फिल्टर किया हुआ पानी पाइप लाइन के जरिए भेजा जा रहा है.…
JAMSHEDPUR: बागबेड़ा कॉलोनी में शिक्षा की ओर बढ़ता कदम, 75 बच्चों को मिलीं पुस्तकें और स्कूल किट
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के रोड नंबर एक स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय के 75 छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल किट और पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और उप मुखिया संतोष ठाकुर ने इस नेक कार्य को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सफलतापूर्वक संपन्न किया. स्कूल किट पाकर बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान वितरण समारोह के दौरान कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई. बच्चों…
JAMSHEDPUR: तड़के छापेमारी में पुलिस का बड़ा एक्शन, डकैती की साजिश नाकाम, तीन गिरफ्तार, हथियार बरामद, इलाके में बढ़ी सुरक्षा
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार तड़के एक बड़ी कार्रवाई करते हुए संभावित डकैती की घटना को होने से पहले ही विफल कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गदड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय, भूमिज टोला में छापेमारी की, जहां कुछ संदिग्ध लोग आपराधिक वारदात की योजना बना रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रौशन सिंह उर्फ पाका, रौशन कुमार उर्फ गोलू बंगाली और आजाद पाल उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ये सभी स्कूल परिसर…
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी निवासी दिव्यांग युवक गोल्डी सिंह के जीवन की राह अब आसान होगी. गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अतुल गुप्ता की विशेष पहल और पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त (DC) के सकारात्मक सहयोग से गोल्डी सिंह को इलेक्ट्रिक चार्जेबल ट्राईसाईकिल मुहैया कराया गया है. इस आधुनिक ट्राईसाईकिल की मदद से अब युवक की आवाजाही सुलभ हो सकेगी. प्रशासन का जताया आभार इस मानवीय कार्य के सफल होने पर गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है. अतुल गुप्ता ने कहा कि दिव्यांगों को सशक्त बनाना और उनके जीवन…
JAMSHEDPUR: जमशेदपुर के पास चाय विक्रेता परिवार के साथ अमानवीयता,पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता पहुंचे टीएमएच, जताई नाराजगी
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जमशेदपुर हाई स्कूल और टाटा फुटबॉल अकादमी के पास स्थित बजरंग चाय दुकान चलाने वाले एक गरीब परिवार के साथ हुई अमानवीय घटना ने शहर को झकझोर दिया है. इस घटना की खबर मिलते ही पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुँचे. उन्होंने अस्पताल में इलाजरत बेटी मेहंदी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों से उसके उपचार पर विस्तार से चर्चा की. अस्पताल प्रबंधन को बेहतर इलाज के निर्देश बन्ना गुप्ता ने TMH प्रबंधन को कड़े और स्पष्ट निर्देश दिए कि पीड़िता को इलाज में…
उदित वाणी, जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 7 अप्रैल को शहरी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने एक व्यापक अभियान चलाकर अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस अभियान के तहत शहर के कुल 82 चिन्हित स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई, जिससे असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 88 व्यक्तियों का सत्यापन किया। इनमें से कई लोगों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, जबकि संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए गए व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां कानून-व्यवस्था…
उदित वाणी, जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र में एक युवक की गिरफ्तारी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनके 16 वर्षीय नाबालिग बेटे को जानबूझकर 19 वर्ष का बालिग दर्शाया गया और उसे सीधे जेल भेज दिया गया। इस मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, टेल्को थाना पुलिस ने युवक को 10 जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था। शुरुआत में यह कार्रवाई पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही थी, लेकिन अब परिजनों के आरोपों के बाद…
JAMSHEDPUR: मानगो बाजार की बदहाली देख भड़कीं मेयर सुधा गुप्ता, जर्जर तार और जलजमाव पर जताई नाराजगी
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज मानगो बाजार क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया. जनता से मिल रही लगातार शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दोनों नेताओं ने मौके पर ही अधिकारियों को फटकार लगाई और कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का अल्टीमेटम दिया. नाली जाम और गंदगी पर मेयर की सख्त नाराजगी निरीक्षण के दौरान स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने नाली जाम की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया. कई स्थानों पर नालियां पूरी तरह अवरुद्ध मिलीं,…
