Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
Jamshedpur News: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने की राजस्व और भू-अर्जन की समीक्षा, सरकारी जमीन से हटेगा अतिक्रमण, , DC ने तय की समयसीमा
उदित वाणी, जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में राजस्व संग्रहण (Revenue Collection), भू-अर्जन, नीलाम पत्र और सरकारी व डीम्ड लीज भूमि से अतिक्रमण हटाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई. उपायुक्त ने पिछले वित्तीय वर्ष की उपलब्धियों का आकलन करते हुए नए वर्ष के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए. राजस्व संग्रहण में कई विभागों ने गाड़े झंडे बैठक में पाया गया कि गत वर्ष की तुलना में लगभग सभी विभागों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. विशेष रूप से उत्पाद विभाग…
JAMSHEDPUR: बजरंग चाय दुकान कांड में न्याय की गुहार, विकास सिंह ने SSP से की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जमशेदपुर हाई स्कूल और टाटा फुटबॉल अकादमी (TFA) के सामने स्थित ‘बजरंग चाय दुकान’ में हुई खौफनाक घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है. 6 अप्रैल की शाम उधार चाय मांगने और देरी होने पर 6-7 अपराधियों ने न केवल दुकान में तोड़फोड़ की, बल्कि 26 वर्षीय मेहंदी कुमारी पर 10 लीटर उबलता हुआ चाय उड़ेल दिया. फिलहाल मेहंदी टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) के बर्न यूनिट (BCU) में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है. भाजपा का झंडा लगी कार से आए थे अपराधी मेहंदी के भाई अंकित ने बताया…
Jamshedpur Illegal Mining: जमशेदपुर में अवैध खनन पर लगाम, टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई,जानिए किन नंबरों के हाइवा हुए जब्त
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला प्रशासन ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है. उपायुक्त (DC) कर्ण सत्यार्थी के कड़े दिशा-निर्देशों के बाद जिला खनन टास्क फोर्स ने एमजीएम थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे 04 हाइवा वाहनों को जब्त किया है. तड़के 3 बजे हुई औचक छापेमारी जिला खनन कार्यालय और एम.जी.एम थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 08 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 03:00 बजे एक औचक छापेमारी अभियान चलाया. प्रशासन की इस अचानक दबिश से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया. टीम ने एमजीएम थाना क्षेत्र…
उदित वाणी, जमशेदपुर : सामाजिक सरोकारों और मानवता की सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, जमशेदपुर का प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल (MNPS) आगामी शनिवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है. मुख्य अतिथि और कार्यक्रम का विवरण यह रक्तदान शिविर 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) को स्कूल परिसर के ‘कॉमन हॉल’ में आयोजित किया जाएगा. इस पुनीत कार्य में रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक के जनरल मैनेजर, संजय चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे. दिनांक: 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) समय: सुबह 8:00 बजे से निरंतर.…
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसूडीह थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां महज 14 वर्ष की एक किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, किसी घरेलू बात को लेकर परिजनों ने किशोरी को फटकार लगाई थी। यह मामूली सी बात उसके कोमल मन पर इतनी गहरी चोट कर गई कि उसने आवेश में आकर यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और आनन-फानन में टाटा मेन हॉस्पिटल…
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित चर्चित फायरिंग मामले में मंगलवार को अदालत से अहम फैसला सामने आया। हत्या की नीयत से फायरिंग और सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त करने के आरोपी आकाश नामता उर्फ कलाकार की जमानत अर्जी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-6 की अदालत ने स्वीकार कर ली। बचाव पक्ष के अधिवक्ता विद्या सिंह के अनुसार, आकाश पहले से ही आर्म्स एक्ट के एक मामले में बिहार के मुंगेर जेल में बंद था। इसी दौरान उसे जमशेदपुर की अदालत में इस फायरिंग कांड में पेश किया गया था। गौरतलब है कि अक्टूबर 2025 में अपराधी गुड्डू पांडे के…
JAMSHEDPUR: सुंदरनगर फाटक पर टला बड़ा रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आए तीन मवेशी, आधे घंटे तक ठप रहा परिचालन
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर रेल खंड में बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया, लेकिन इस दौरान तीन मवेशियों की जान चली गई। घटना सुंदरनगर रेलवे फाटक के पास सुबह करीब 11 बजे हुई, जब टाटानगर स्टेशन से बादामपहाड़ की ओर जा रही खाली कोच वाली ट्रेन ट्रैक पर मौजूद मवेशियों से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन के पहुंचते ही अचानक तीन मवेशी पटरियों पर आ गए। लोको पायलट ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के कारण टक्कर टाली नहीं जा सकी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों मवेशियों की मौके पर ही मौत…
XLRI Delhi-NCR Concludes 5th Annual Convocation: 42.5% Students Secure PPOs, Average Salary ₹31.40 LPA
Udit Vani, Delhi: XLRI Delhi-NCR successfully held its 5th Annual Convocation at its campus, marking a significant milestone in the academic journey of its students. The ceremony celebrated the graduation of 207 students, including 178 from the Business Management (BM) program and 30 from the Innovation, Entrepreneurship & Venture Development (IEV) program. Celebration of Academic Achievement The convocation ceremony brought together students, faculty members, institutional leaders, and families to formally confer degrees upon the graduating cohort. The event reflected the institution’s continued commitment to academic excellence, industry engagement, and the development of responsible future leaders. Chief Guest Address Highlights Leadership…
JAMSHEDPUR: जुगसलाई में ड्रग्स पर पुलिस का बड़ा प्रहार: ट्रांसपोर्ट एजेंसी से 20 पेटी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, एक हिरासत में
उदित वाणी, जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में बोलबम ट्रांसपोर्ट एजेंसी से प्रतिबंधित कफ सिरप ‘ऑनरेक्स’ की 20 पेटियां बरामद की गईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस को पहले से इनपुट मिला था कि ट्रांसपोर्ट के माध्यम से नशीली दवाओं की खेप शहर में पहुंचाई जा रही है। सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना की टीम ने बिना देर किए एजेंसी पर दबिश दी। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में ऑनरेक्स सिरप बरामद हुआ, जिसका…
ISL 2026: जमशेदपुर एफसी और मुंबई सिटी के बीच कल होगा ‘महामुकाबला’, शीर्ष पर पहुंचने की जंग
उदित वाणी, जमशेदपुर: इंडियन सुपर लीग (ISL) 2026 में खिताबी दौड़ अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। ‘मेन ऑफ स्टील’ यानी जमशेदपुर एफसी (JFC) अपनी पूरी लगन और जोश के साथ ट्रेनिंग ग्राउंड पर पसीना बहा रही है। कल होने वाला जमशेदपुर एफसी बनाम मुंबई सिटी एफसी का यह मुकाबला न केवल प्रतिष्ठा की जंग है, बल्कि यह अंक तालिका (Points Table) के समीकरणों को भी पूरी तरह बदल सकता है। अंक तालिका का गणित: प्लेऑफ की दौड़ हुई तेज वर्तमान में जमशेदपुर एफसी प्लेऑफ की दौड़ में बेहद मजबूत स्थिति में है। टीम टेबल टॉपर मुंबई सिटी…
