
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने डिविजनल जेसीसीएम (लांग प्रोडक्ट्स) कमेटी का गठन किया है. इसके तहत विभिन्न कमेटियों का बनाया गया है, जिसमें प्रबंधन के साथ ही यूनियन के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है. ज्वाइंट एमेनिटीज कमेटी के चेरपर्सन चीफ, मील ऑपरेशंस, टीएसजी नीलांजन विश्वास बनाए गए है. प्रबंधन के प्रतिनिधियों में चितरंजन, गणेश हेरोडे, किंकणी दास, मनीष कुमार, मुकुंद कुमार झा, प्रांजल पांडेय, प्रशांत किशोर और पिंकी कुमारी शामिल है. कर्मचारियों की ओर से टाटा कामगार यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव कुमार उपाध्याय, अजय धेकेने, डेनिज जॉन मेनेजस, पंकज कुमार सिंह, प्राशिल वसंत पाटिल और सुजय नायक शामिल है.
कमेटी डेवलेपमेंट एंड वोलेंटियर इंगेजमेंट कमेटी
इस कमेटी के चेयरपर्सन हेड कोक एंड सिंटर संदीप मिश्रा बनाए गए है. प्रबंधन के प्रतिनिधियों में दामोदर पाहुजा, देवदत्त गुप्ता, कुणाल नित्यानंद बारी को शामिल किया गया है.
इम्प्लाई ट्रेनिंग एंड डेवलेपमेंट कमेटी
इस कमेटी के चेयरपर्सन चीफ ऑपरेशंस, वायर डिविजन सतीश वालेकर बनाए गए है. अन्य सदस्यों में चंदन कुमार, डीएच पाटिल, कामेश्वर राव, रोहन चौहान, दिनेश रवीन्द्र और प्रतीक पटेल जबकि कर्मचारियों की ओर से देवजीत पॉल, किरण सावंत, मनोहर तुकाराम, एनबी राउत, राज कुमार शर्मा और श्रीकांत सिंह को शामिल किया गया है.
वेलनेस कमेटी
वेलनेस कमेटी के चेयरपर्सन चीफ, टाटा स्टील गम्हरिया रंजन कुमार सिंह बनाए गए है. अन्य प्रतिनिधियों में अभिषेक अग्रवाल, विश्वजीत तिवारी, दीपक कुमार, देवदत्त गुप्ता, हरेकृष्णा कौशल्य, कुमारी विमला मुंडा, एम माधवी, मृणाल गौतम, मुकुंद कुमार झा, नीलकमल दास आदि जबकि कर्मचारियों की ओर से श्रीकांत सिंह, चेतन बालकृष्ण आदि शामिल किए गए हैं.

