
* वर्तमान में टाटा स्टील मेरामंडली के चीफ मोदी एक मई को प्रभार लेंगे
* टीजीएस के नये जीएम रवीन्द्र विजय होंगे
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. कंपनी द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जो आगामी महीनों में प्रभावी होंगी. सबसे प्रमुख बदलाव के तहत टाटा स्टील मेरामंडली के चीफ मिल्स एंड डाउनस्ट्रीम कपिल मोदी को 1 मई 2026 से जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी जमशेदपुर कंटीन्यूअस एनीलिंग एंड प्रोसेसिंग कंपनी लिमिटेड (जेकेपीसीपीएल) में तीन वर्षों के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है. वे अब अभिजीत ए.नानोटी की जगह एमडी होंगे. इस अवधि के दौरान वे टाटा स्टील में प्रशासनिक रूप से वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशंस डाउनस्ट्रीम) को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से कार्य करेंगे.
टीजीएस के नये जीएम रवीन्द्र विजय होंगे
वहीं, रवीन्द्र विजय संगवाई को 1 जून 2026 से जनरल मैनेजर (टीजीएस) नियुक्त किया गया है. वर्तमान जीएम शरद कुमार शर्मा एक सितंबर को 38 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होंगे. उनके सेवानिवृत्त होने के बाद संगवाई आधिकारिक रूप से यह पद संभालेंगे. वे वाइस प्रेसिडेंट (इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स) को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से कार्य करेंगे.
इसके अलावा ऑपरेशंस, टाटा स्टील जमशेदपुर में भी कई बदलाव किए गए हैं-
1. हितेश हंसमुखराय शाह को चीफ (एलडी-थ्री एवं टीएससीआर) के पद पर नियुक्त किया गया है.
2. हरी बाबू को चीफ (एलडी टू एंड एससी) बनाया गया है.
3. रंजय कुमार सिंह को चीफ (एलडी वन) के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है.
ये सभी अधिकारी अपने-अपने स्तर पर पदभार संभालेंगे और जमशेदपुर से ही कार्य करेंगे. कंपनी के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेन्द्रन ने सभी अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. यह फेरबदल टाटा स्टील के संचालन को और अधिक मजबूत बनाने और नेतृत्व को नई दिशा देने के उद्देश्य से किया गया है.

